कश्यप सन्देश

13 May 2026

ट्रेंडिंग

देश और उत्तर प्रदेश के नागरिकों को मिले मुफ्त शिक्षा और मुफ्त चिकित्सा की सुविधा


उत्तर प्रदेश के प्रत्येक नागरिक और उनके परिवार को बेहतर जीवन का अधिकार है। राज्य सरकार को चाहिए कि गरीब, मजदूर, किसान, पिछड़े, वंचित एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के बच्चों को निशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाए, ताकि कोई भी बच्चा आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा से वंचित न रहे।
इसी प्रकार प्रदेश के सभी नागरिकों को सरकारी अस्पतालों में मुफ्त एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। गंभीर बीमारियों के इलाज, दवाइयों, जांचों और ऑपरेशन की व्यवस्था पूरी तरह निशुल्क हो, जिससे गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ न पड़े।
शिक्षा और स्वास्थ्य किसी भी समाज की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। यदि प्रदेश का हर नागरिक शिक्षित और स्वस्थ होगा, तभी उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

कृपया इस नंबर पर अपनी राय जरूर भजे  (हाँ) या (नहीं) लिखकर
6387840496
आर.सी.निषाद — संपादक
कश्यप संदेश अख़बार, परिवार कानपुर

पूर्व विधायक विश्वनाथ सिंह की पुण्यतिथि पर बिहार निषाद संघ ने दी श्रद्धांजलि

पटना (अपना नालंदा)।
शनिवार को देशरत्न पथ, विजय नगर, कंकड़बाग स्थित परिसर में बिहार निषाद संघ द्वारा स्वर्गीय पूर्व विधायक एवं बिहार राज्य मछुआरा आयोग के पूर्व अध्यक्ष विश्वनाथ सिंह की पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं समाजसेवियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके सामाजिक व राजनीतिक योगदान को याद किया।
बताया गया कि स्वर्गीय विश्वनाथ सिंह का निधन 31 जनवरी 2025 को हुआ था। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत सरपंच पद से की थी। इसके बाद वे कटिहार जिले के मनिहारी विधानसभा क्षेत्र से तीन बार विधायक निर्वाचित हुए। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने क्षेत्र के विकास के साथ-साथ गरीबों और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए अनेक उल्लेखनीय कार्य किए।
आगे चलकर वे कृषि उद्योग विकास निगम के अध्यक्ष बने। अपने अंतिम सार्वजनिक दायित्व में वे बिहार राज्य मछुआरा आयोग के अध्यक्ष रहे, जहां उन्हें राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त था। मछुआरा समाज के अधिकारों और सम्मान के लिए उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
इस अवसर पर बिहार निषाद संघ ने निर्णय लिया कि स्वर्गीय विश्वनाथ सिंह की पुण्यतिथि प्रत्येक वर्ष श्रद्धापूर्वक मनाई जाएगी, ताकि आने वाली पीढ़ी उनके संघर्ष, समर्पण और समाजसेवा से प्रेरणा ले सके।
संघ के प्रदेश अध्यक्ष लाल बहादुर प्रसाद बिंद ने कहा कि संगठन स्वर्गीय विश्वनाथ सिंह के अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए निरंतर संघर्ष करेगा और निषाद समाज को उसका अधिकार दिलाने का प्रयास जारी रखेगा। वहीं प्रधान महासचिव धीरेंद्र निषाद ने कहा कि उन्होंने अपना पूरा जीवन मछुआरा समाज की आवाज बुलंद करने में समर्पित किया, हम सभी उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लेते हैं।
कार्यक्रम में बिहार निषाद संघ एवं अखिल भारतीय नोनिया-निषाद महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवबचन प्रसाद, डॉ. आनंदी, प्रदेश महासचिव अखिलेश कुमार चौधरी, उपाध्यक्ष प्रियंबदा निषाद, मीडिया प्रभारी मनोज कुमार चौधरी, राजेश सहनी, सुनील कुमार चौधरी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top