कश्यप सन्देश

13 May 2026

ट्रेंडिंग

देश और उत्तर प्रदेश के नागरिकों को मिले मुफ्त शिक्षा और मुफ्त चिकित्सा की सुविधा


उत्तर प्रदेश के प्रत्येक नागरिक और उनके परिवार को बेहतर जीवन का अधिकार है। राज्य सरकार को चाहिए कि गरीब, मजदूर, किसान, पिछड़े, वंचित एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के बच्चों को निशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाए, ताकि कोई भी बच्चा आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा से वंचित न रहे।
इसी प्रकार प्रदेश के सभी नागरिकों को सरकारी अस्पतालों में मुफ्त एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। गंभीर बीमारियों के इलाज, दवाइयों, जांचों और ऑपरेशन की व्यवस्था पूरी तरह निशुल्क हो, जिससे गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ न पड़े।
शिक्षा और स्वास्थ्य किसी भी समाज की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। यदि प्रदेश का हर नागरिक शिक्षित और स्वस्थ होगा, तभी उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

कृपया इस नंबर पर अपनी राय जरूर भजे  (हाँ) या (नहीं) लिखकर
6387840496
आर.सी.निषाद — संपादक
कश्यप संदेश अख़बार, परिवार कानपुर

78 साल बाद भी अधिकारों से वंचित डीएनटी समाज-प्रदेश अध्यक्ष कैलाश नाथ

इटावा।
डीएनटी डेवलपमेंट फाउंडेशन उत्तर प्रदेश, जिला इटावा की एक महत्वपूर्ण बैठक आज श्री जी होटल इटावा में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में कैलाश नाथ निषाद (प्रदेश अध्यक्ष, डीएनटी डेवलपमेंट फाउंडेशन उत्तर प्रदेश) तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. डी.आर. वर्मा (राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य) उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री मनोज जी ने की तथा कार्यक्रम संयोजक श्यामवीर कठेरिया जी रहे।
अतिथियों का हुआ भव्य स्वागत
अतिथियों का स्वागत जिला अध्यक्ष कृपाराम राजपूत, शैलेंद्र सिंह राजावत, शैलेंद्र वर्मा (एडवोकेट) एवं प्रदेश संयोजक विधि प्रकोष्ठ/प्रदेश महामंत्री श्यामवीर कठेरिया द्वारा अंगवस्त्र, माला एवं मेमेंटो देकर किया गया।
कैलाश निषाद बोले—78 साल बाद भी अधिकारों से वंचित है डीएनटी समाज
मुख्य अतिथि कैलाश नाथ निषाद ने कहा कि देश को आज़ाद हुए 78 वर्ष बीत जाने के बावजूद डीएनटी (विमुक्त घुमंतू जनजाति) समाज आज भी अपने मूलभूत अधिकारों से वंचित है।
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारें आए दिन घोषणाएं करती हैं, लेकिन करोड़ों रुपये का बजट नौकरशाही में ही हजम हो जाता है, जिससे समाज खुद को ठगा महसूस करता है।
उन्होंने मांग की कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 31 अक्टूबर 2025 को विमुक्त दिवस के अवसर पर लखनऊ स्थित भागीदारी भवन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा डीएनटी विकास बोर्ड गठन की जो घोषणा की गई थी, उस पर तत्काल अमल किया जाए।
जाति प्रमाण पत्र व्यवस्था पूरे प्रदेश में लागू करने की मांग
कैलाश निषाद ने मांग की कि डीएनटी विमुक्त घुमंतू जनजातियों की जिला प्रतिबद्धता समाप्त कर पूरे प्रदेश में जाति प्रमाण पत्र जारी किए जाएं।
डॉ. डी.आर. वर्मा ने उठाया प्रमाण पत्र बंद होने का मुद्दा
विशिष्ट अतिथि डॉ. डी.आर. वर्मा ने कहा कि पहले फिरोजाबाद तहसील में प्रमाण पत्र बनते थे, लेकिन अब वहां भी यह प्रक्रिया बंद हो गई है।
उन्होंने सवाल उठाया कि कब तक इस समाज के साथ छलावा किया जाएगा।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि आने वाले चुनाव में समाज उसी दल को समर्थन देगा जो इनकी मांगों को सुनकर पूरा करेगा।
सैकड़ों पदाधिकारी रहे मौजूद
कार्यक्रम का संचालन श्यामवीर कठेरिया जी ने किया। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष सहवगर हाजिक, जिला अध्यक्ष माला राजपूत सहित सैकड़ों पदाधिकारी एवं समाज के लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top