कश्यप सन्देश

20 October 2025

ट्रेंडिंग

नवागत नगर आयुक्त का कर्मचारी संघ ने किया स्वागत

कानपुर नगर।
कानपुर नगर निगम कर्मचारी संघ का एक प्रतिनिधिमंडल नवागत नगर आयुक्त श्री अर्पित उपाध्याय से शिष्टाचार मुलाकात के लिए पहुंचा। इस दौरान संघ पदाधिकारियों ने नगर आयुक्त का स्वागत करते हुए उनके कार्यभार ग्रहण करने पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

बैठक में नगर निगम कर्मचारियों से संबंधित विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। नगर आयुक्त श्री उपाध्याय ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि कर्मचारियों की समस्याओं पर 15 दिनों के भीतर विस्तृत बैठक कर समाधान के लिए आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

भेंट करने वालों में मुख्य रूप से मुन्ना हजारिया (अध्यक्ष), रमाकांत मिश्रा (महामंत्री), देवी दीन भाऊ, नीलू निगम, नरेंद्र खन्ना, शिव शंकर मिश्र, राम गोपाल चौधरी एवं राजू पवन शामिल रहे।


मुन्ना हजारिया
अध्यक्ष, कानपुर नगर निगम कर्मचारी संघ

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top