कश्यप सन्देश

20 October 2025

ट्रेंडिंग

खैराबाद में मंत्री डॉ. संजय निषाद का भव्य स्वागत, “जागो मछुआरों जागो” कार्यक्रम सम्पन्न

कश्यप सन्देश मनीष धुरिया
सीतापुर, 13 अक्तूबर।
खैराबाद स्थित भूमिजा मीटिंग हॉल में “जागो मछुआरों जागो” शीर्षक से निषाद समाज जनजागरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन हुआ। निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मत्स्य विभाग के कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद का प्रथम बार खैराबाद आगमन पर कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

भारी जनसमूह की उपस्थिति में वक्ताओं ने समाज की एकता, शिक्षा, राजनीतिक सहभागिता और आर्थिक स्वावलंबन पर बल दिया। डॉ. निषाद ने समाज के उत्पीड़न और अधिकारों पर चर्चा करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में प्रदेश सचिव राजेश कश्यप, जिलाध्यक्ष सुधीर कश्यप, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष राजू कश्यप, आईटी प्रभारी संदीप कश्यप, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष संगीता निषाद, जिला संरक्षक शिवलाल कश्यप, सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की सफलता ने सिद्ध किया कि निषाद समाज अब पूरी शक्ति के साथ अपने अधिकारों के लिए संगठित है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top