
संस्था के पदाधिकारियों व मुख्य अतिथियों ने टोडरमल जी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण,
सीतापुर।राजस्व का जनक” राजा टोडरमल को कहा जाता है। वे मुग़ल बादशाह अकबर के दरबार के नौ रत्नों में से एक थे और उन्होंने मुग़ल साम्राज्य में भूमि राजस्व प्रणाली में महत्वपूर्ण सुधार किए।
राजा टोडरमलः उन्होंने भूमि बंदोबस्त और मालगुज़ारी व्यवस्था (भू-राजस्व प्रणाली) के आधुनिकीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
आज राजा टोडरमल स्मारक समिति राजस्व सुरक्षा सेवादल (RSSD) के पदाधिकारियों द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी राजस्व के जनक राजा टोडरमल जी के 436 वें परिनिर्वाण दिवस पर राजा टोडरमल पार्क निकट पुलिस क्लब कलेक्ट्रेट कचेहरी सीतापुर मे मनाया गया। मुख्य अतिथि के रूप में जिला अधिकारी के प्रतिनिधि के रूप में सिटी मजिस्ट्रेट कृष्णा नन्द तिवारी व पुलिस अधीक्षक के प्रतिनिधि के रूप में सिविल लाइन चौकी प्रभारी ज्योति विश्नोई,विशिष्ट अतिथि हरदोई जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाकांत पटेल,पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा ने कार्यक्रम में पहुंच कर राजा टोडर मल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। संस्था के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथियों व विशिष्ट अतिथियों को बुके व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथियों ने राजा टोडरमल के जीवन परिचय और कृतित्व पर प्रकाश डाला। संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय पुरी ने कहा राजा टोडरमल जी की पुण्य तिथि देश में कई जगह मनाई गई, वही फतेहपुर सीकरी में भी मनाई गई। राजा टोडरमल अकबर के दरबार के नवरत्नों में एक थे,तुलसीदास के परम मित्र थे,उन्होंने भू पैमाईश में अपनी महती भूमिका निभाई थी। और बंदोबस्त व्यवस्था लागू किया।

जिससे राजस्व विभाग में मापक यंत्रों गुनिया, जरीब ,गट्ठा, जमीनों को छोटे छोटे टुकड़ों विश्वा,बीघा में परिवर्तित किया,जो आज भी लागू है ,जिस पर पूरा राजस्व विभाग चलता है। साथ साथ कहा पार्क के अंदर पांच वर्ष से लाइब्रेरी बंद पड़ी है ,जिसमें कबाड़ भरा हुआ है उसे खाली कराने व पार्क का सौंदर्यीकरण कराने व लाल बाग से आंख अस्पताल मार्ग को टोडरमल जी के नामकरण कराने की मांग सिटी मजिस्ट्रेट से की गई, जिस पर संस्था को मांगे जल्द पूरा करने का आश्वाशन दिया।
इस मौके पर राष्ट्रीय महामंत्री प्रीती पुरी ,संरक्षक प्रेमनाथ पुरी,मानस मेला अध्यक्ष/ संरक्षक विश्वंभर तिवारी,सांस्कृतिक रंगमंच प्रदेश अध्यक्ष व तत्सत सेवा संस्थान अध्यक्ष अभय श्रीवास्तव,जिला अध्यक्ष एडo शिवनाथ मिश्रा, जिला मीडिया प्रभारी सन्तोष कुमार राव,जिला संयोजक रामकुमार शुक्ला, विनय पुरी,पिछड़ा वर्ग महिला अध्यक्ष इंदू रानी ,विधि सलाहकार अजीत श्रीवास्तव, जिला कार्यकारिणी सदस्य खिलाड़ी शाह,सदस्य अवनीश कुमार,सदस्य अंकित जायसवाल ,लहरपुर तहसील महा मंत्री सौरभ तिवारी,महिला अध्यक्ष सुमन शुक्ला, ऋचा त्रिपाठी,एडवोकेट अरुण राज, गजेटियर अरुणेश मिश्रा जितेंद्र कुमार,शायर मुजीब सीतापुरी, सुशील तिवारी, सहित सैकड़ो गण मान्य उपस्थित रहे।

