झांसी। कश्यप निषाद संगठन भारत में संगठनात्मक मजबूती की दिशा में बड़ा निर्णय लेते हुए आचार्य जयशंकर कश्यप को संगठन का महामंत्री मनोनीत किया गया है।
यह मनोनयन संगठन के वरिष्ठ नेतृत्व के निर्देशानुसार किया गया। पदभार ग्रहण करते हुए आचार्य जयशंकर कश्यप ने कहा कि वे संगठन की नीतियों एवं उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करेंगे।
संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने इस नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे समाज के लिए सकारात्मक कदम बताया है।
बताया जा रहा है कि संगठन बुंदेलखंड सहित विभिन्न क्षेत्रों में विस्तार और सामाजिक जागरूकता अभियान को तेज करने की तैयारी में है, जिसमें नव-नियुक्त महामंत्री की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।


