


नई दिल्ली। राजधानी के प्रतिष्ठित आयोजन स्थल भारत मंडपम में आयोजित नेशनल यूथ इन्सपेरेशन अवार्ड 2026 कार्यक्रम में देशभर से आए प्रतिभाशाली युवाओं को सम्मानित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में निषाद समाज के कुलभूषण एवं राज्य सभा सांसद बाबूराम निषाद उपस्थित रहे।
अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि “युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं। यदि उन्हें सही दिशा और अवसर मिले तो भारत विश्व में नई पहचान बना सकता है।” उन्होंने शिक्षा, सामाजिक एकता और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया।
कार्यक्रम में श्याम जाजू (पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, भाजपा), लोकपाल सिंह, श्यामधनी राही, प्रवेश रतन, कोमल सैनी, स्वामी संदीपनी, श्रीमती रंजना जी, अभिषेक वर्मा (चीफ कोऑर्डिनेटर) एवं युवा वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष मोहित नारायण सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
समारोह में शिक्षा, खेल, सामाजिक सेवा, नवाचार एवं ग्रामीण उत्थान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवाओं को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को और भी प्रेरणादायक बना दिया।
उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश में युवाओं के सामाजिक व राजनीतिक सशक्तिकरण के लिए सक्रिय संगठनों ने भी ऐसे आयोजनों की सराहना की और युवाओं को संगठित होकर समाज निर्माण में आगे आने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। आयोजकों ने कहा कि भविष्य में भी ऐसे प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।


