कश्यप सन्देश

12 March 2026

ट्रेंडिंग

एलपीजी गैस आपूर्ति संबंधी शिकायतों के लिए कॉल सेंटर स्थापित

कानपुर में इन नंबरों पर 0512-2988763 व 6394616122 (व्हाट्सएप) पर दर्ज कराएं शिकायत

कानपुर नगर।
जनपद में एलपीजी गैस आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रशासन द्वारा कॉल सेंटर स्थापित किया गया है। अपर जिलाधिकारी (सिविल सप्लाई) राजेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि आमजन की शिकायतों को शीघ्रता से निस्तारित करने के उद्देश्य से यह व्यवस्था लागू की गई है।
उन्होंने बताया कि कॉल सेंटर का दूरभाष नंबर 0512-2988763 निर्धारित किया गया है, जिस पर नागरिक एलपीजी गैस की आपूर्ति में हो रही देरी, अनियमितता या अन्य समस्याओं के संबंध में शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके अतिरिक्त मोबाइल नंबर 6394616122 भी जारी किया गया है, जिस पर लोग गैस आपूर्ति से जुड़ी शिकायतें दर्ज कराने के साथ-साथ गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी से संबंधित सूचनाएं भी दे सकते हैं।
प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि उक्त मोबाइल नंबर पर व्हाट्सएप के माध्यम से भी शिकायत या सूचना भेजी जा सकती है, जिससे शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया और अधिक सरल हो सकेगी। प्राप्त होने वाली सभी शिकायतों और सूचनाओं पर संबंधित विभाग द्वारा त्वरित जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
अपर जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की है कि यदि कहीं भी गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी, अवैध भंडारण या आपूर्ति में अनियमितता दिखाई दे, तो तत्काल कॉल सेंटर या व्हाट्सएप नंबर पर सूचना दें, ताकि दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा सके।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top