
भोपाल।
शिवराज सिंह चौहान , मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान केंद्रीय मंत्री, से आज भोपाल स्थित उनके निवास पर मांझी समाज के प्रतिनिधियों ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान समाज से जुड़ी विभिन्न सामाजिक समस्याओं और उनके समाधान को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। प्रतिनिधियों ने समाज के विकास, अधिकारों और संगठन को मजबूत करने से जुड़े मुद्दों को मंत्री के सामने रखा।
भेंट के दौरान यह भी बताया गया कि जल्द ही मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव से भी मुलाकात कर समाज की समस्याओं और मांगों को उनके समक्ष रखा जाएगा।
इस अवसर पर ग्वालियर से मनीष मांझी (ग्वालियर संभाग प्रभारी, मछुआरा प्रकोष्ठ), पूर्व जिला संयोजक मछुआरा प्रकोष्ठ पिंटू केवट, संदीप मांझी (ग्वालियर) तथा राजवीर कश्यप (मुरैना) भी मौजूद रहे। मुलाकात के बाद सभी प्रतिनिधि वृक्षारोपण कार्यक्रम में भी शामिल हुए और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
प्रतिनिधियों ने कहा कि समाज की समस्याओं के समाधान और विकास के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे तथा सरकार से सकारात्मक सहयोग की अपेक्षा है।


