कश्यप सन्देश

12 March 2026

ट्रेंडिंग

मंत्री रामकेश निषाद ने ग्रामीणों संग खेली होली,

तिंदवारी को मिली 20.36 करोड़ की सड़कों की सौगात

बांदा। जनपद बांदा की विधानसभा 232 तिंदवारी में होली के शुभ अवसर पर जल शक्ति राज्य मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री रामकेश निषाद ने ग्रामीणों के साथ होली मनाई और क्षेत्र को बड़ी विकास सौगात दी। उन्होंने लगभग 20 करोड़ 36 लाख रुपये की लागत से तीन महत्वपूर्ण संपर्क मार्गों के निर्माण व कायाकल्प की घोषणा की।
इनमें नरी पलरा संपर्क मार्ग से बांसी डेरा गांव तक, आमारा से मरोहला डेरा तक तथा बगीचा डेरा खपटीया कला से अलोना तक संपर्क मार्ग शामिल हैं। वर्ष 2025–26 के अंतर्गत बनने वाले इन मार्गों से ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी।
ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के समय इन रास्तों से पैदल निकलना भी मुश्किल हो जाता था, लेकिन अब सड़क निर्माण से बड़ी राहत मिलेगी। क्षेत्र में इस घोषणा से खुशी का माहौल है और गांव से लेकर जिले तक मंत्री रामकेश निषाद के विकास कार्यों की चर्चा हो रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top