
झांसी/बुंदेलखंड। कश्यप निषाद संगठन भारत के तत्वाधान में दिनांक 23 मार्च 2026 को झांसी की बुंदेलखंड नगरी में ‘बोधि करियर एकेडमी’ का भव्य उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम नई तहसील के सामने शिवाजी नगर स्थित परिसर में संपन्न होगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं कश्यप निषाद संगठन भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र कश्यप उपस्थित रहेंगे।
इस आयोजन के प्रमुख आयोजक झांसी बुंदेलखंड के अध्यक्ष डॉ. सुभाष रायकवार, संयोजक एवं बुंदेलखंड संगठन महामंत्री तथा बोधि करियर एकेडमी के संचालक आचार्य जयशंकर कश्यप हैं।
कश्यप निषाद संगठन भारत बुंदेलखंड के समस्त पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समाज के लोगों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की गई है।
अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें: 9236090613।


