कश्यप सन्देश

1 April 2026

ट्रेंडिंग

5 अप्रैल को लखनऊ में महर्षि कश्यप-निषाद जयंती पर गूंजेगा शिक्षा संगठन और संस्कृति का स्वर:टीम वीर एकलव्य

लखनऊ।
वीर एकलव्य एजुकेशनल एवं सोशल वेलफेयर ट्रस्ट के तत्वावधान में आगामी 5 अप्रैल 2026 (रविवार) प्रातः 10:00 बजे को महर्षि कश्यप एवं महाराजा गुहराज निषाद जयंती बड़े ही हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाई जाएगी। इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन वीर एकलव्य छात्रावास का कोचिंग एवं सेंट्रल लाइब्रेरी, मिश्रीपुर, बख्शी का तालाब,लखनऊ में किया जाएगा।
कार्यक्रम के आयोजक वीर एकलव्य टीम सहित डीएसपी राजू निषाद ने समाज के सभी गणमान्य व्यक्तियों, युवाओं, महिलाओं एवं मातृशक्ति से अपील की है कि वे सपरिवार इस पावन अवसर पर उपस्थित होकर समाज की एकता, संस्कृति और गौरव को सुदृढ़ करें तथा सामाजिक जागरूकता के इस अभियान को आगे बढ़ाएं।
आयोजन समिति के अनुसार, सृष्टि के स्रजक भगवान महर्षि कश्यप एवं लोकनायक महाराजा गुहराज निषाद के जन्मोत्सव के अवसर पर समाज के उत्थान, शिक्षा, संगठनात्मक एकता और जागरूकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया जाएगा। कार्यक्रम में सामाजिक, शैक्षिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से समाज की गौरवशाली परंपरा और इतिहास को प्रस्तुत किया जाएगा।वीर एकलव्य टीम द्वारा गरीब परिवार के बच्चों के लिए छात्रावास भवन का निर्माण कार्य जोरों से चल रहा है।
समाज के सभी वर्गों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस आयोजन को सफल बनाएं और समाज की एकजुटता व सामूहिक शक्ति का परिचय दें।
स्थान: वीर एकलव्य छात्रावास कोचिंग एवं सेंट्रल लाइब्रेरी, मिश्रीपुर, बख्शी का तालाब, लखनऊ दिनांक: 05 अप्रैल 2026, रविवार समय: प्रातः10:00 बजे विनीत:
टीम वीर एकलव्य, लखनऊ संपर्क: 9120777027, 9935285948

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top