कश्यप सन्देश

25 May 2026

ट्रेंडिंग

देश और उत्तर प्रदेश के नागरिकों को मिले मुफ्त शिक्षा और मुफ्त चिकित्सा की सुविधा


उत्तर प्रदेश के प्रत्येक नागरिक और उनके परिवार को बेहतर जीवन का अधिकार है। राज्य सरकार को चाहिए कि गरीब, मजदूर, किसान, पिछड़े, वंचित एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के बच्चों को निशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाए, ताकि कोई भी बच्चा आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा से वंचित न रहे।
इसी प्रकार प्रदेश के सभी नागरिकों को सरकारी अस्पतालों में मुफ्त एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। गंभीर बीमारियों के इलाज, दवाइयों, जांचों और ऑपरेशन की व्यवस्था पूरी तरह निशुल्क हो, जिससे गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ न पड़े।
शिक्षा और स्वास्थ्य किसी भी समाज की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। यदि प्रदेश का हर नागरिक शिक्षित और स्वस्थ होगा, तभी उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

कृपया इस नंबर पर अपनी राय जरूर भजे  (हाँ) या (नहीं) लिखकर
6387840496
आर.सी.निषाद — संपादक
कश्यप संदेश अख़बार, परिवार कानपुर

नौसेना दिवस पर प्रधानमंत्री ने भारतीय नौसैनिकों के सम्मान को किया सलाम।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी सिंधुदुर्ग में ‘नौसेना दिवस 2023’ समारोह के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने सिंधुदुर्ग के तारकरली समुद्र तट से भारतीय नौसेना के जहाजों, पनडुब्बियों, विमानों और विशेष बलों के ‘ऑपरेशनल प्रदर्शन’ को भी देखा। श्री मोदी ने गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण किया।

सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि 4 दिसंबर का ऐतिहासिक दिन, मालवन के तट पर सिंधुदुर्ग के भव्य किले, तारकरली, वीर शिवाजी महाराज के वैभव और राजकोट किले में उनकी शानदार प्रतिमा का उद्घाटन की गर्जना के साथ भारतीय नौसेना ने भारत के हर नागरिक को जोश और उत्साह से भर दिया है। श्री मोदी ने नौसेना दिवस के अवसर पर अपनी शुभकामनाएं दीं और देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले बहादुरों नौसैनिक जवानों को सलाम किया।

कार्यक्रम में महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैश महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह केंद्रीय सूक्ष्म और मध्यम उद्यम मंत्री नारायण राणे उपमुख्यमंत्री देवेंद्र इस अवसर पर फाड़नवीस अजीत पवार व चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान और नौसेना स्टाफ के प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार सहित अन्य उपस्थितथे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top