कश्यप सन्देश

25 May 2026

ट्रेंडिंग

देश और उत्तर प्रदेश के नागरिकों को मिले मुफ्त शिक्षा और मुफ्त चिकित्सा की सुविधा


उत्तर प्रदेश के प्रत्येक नागरिक और उनके परिवार को बेहतर जीवन का अधिकार है। राज्य सरकार को चाहिए कि गरीब, मजदूर, किसान, पिछड़े, वंचित एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के बच्चों को निशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाए, ताकि कोई भी बच्चा आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा से वंचित न रहे।
इसी प्रकार प्रदेश के सभी नागरिकों को सरकारी अस्पतालों में मुफ्त एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। गंभीर बीमारियों के इलाज, दवाइयों, जांचों और ऑपरेशन की व्यवस्था पूरी तरह निशुल्क हो, जिससे गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ न पड़े।
शिक्षा और स्वास्थ्य किसी भी समाज की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। यदि प्रदेश का हर नागरिक शिक्षित और स्वस्थ होगा, तभी उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

कृपया इस नंबर पर अपनी राय जरूर भजे  (हाँ) या (नहीं) लिखकर
6387840496
आर.सी.निषाद — संपादक
कश्यप संदेश अख़बार, परिवार कानपुर

सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन

कानपुर जाजमऊ स्थित दिपशा पैलेस वाजिदपुर मनोहर नगर केसा के सामने श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन पूर्व विधायक रामकुमार एडवोकेट सुप्रीम कोर्ट के तत्वाधान में आयोजित किया गया।

पितवत भागवत रस मायलम परमपिता परमेश्वर की असीम अनुकंपा से ज्ञान यज्ञ एवं गाया भोज का कार्यक्रम एक दिसंबर 2023 दिन शुक्रवार से1: 30बजे से शाम 5 बजे तक सात दिवसीय चलेगा।कथा वाचक आचार्य पं कमलकांत अडजरिया जी व्यास पीठ भागवताचार्य के मुखारविंद सद्वारा शुभारंभ हुआ। कथा में राधा कृष्ण शिव मां पार्वती का ज्ञान रस वृतांत को श्रवण कर भक्तगण मंत्र मुग्ध हो सर्व आनंदित हुए। तथा भाऊक होकर ज्ञान यज्ञ रस में डूब गए।

इस अवसर पर पूर्व विधायक एडवोकेट सुप्रीम कोर्ट रामकुमार ने कहा कि धर्मके मार्ग पर चलकर अनुसरण कर कथा के श्रवण से प्राप्त संदेश मानव जीवन को अत्यंत सरल बनाने में सहायक सिद्ध होता है। कथा का समापन 7 दिसंबर को 11बजे से 1: 30बजे तक रहेगा उसके उपरांत गया भोज भंडारा शुरू होगा। श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ रस में दिन पर दिन भक्तों की भीड़ बढ़ती ही जा रही है

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top