कश्यप सन्देश

21 May 2026

ट्रेंडिंग

देश और उत्तर प्रदेश के नागरिकों को मिले मुफ्त शिक्षा और मुफ्त चिकित्सा की सुविधा


उत्तर प्रदेश के प्रत्येक नागरिक और उनके परिवार को बेहतर जीवन का अधिकार है। राज्य सरकार को चाहिए कि गरीब, मजदूर, किसान, पिछड़े, वंचित एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के बच्चों को निशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाए, ताकि कोई भी बच्चा आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा से वंचित न रहे।
इसी प्रकार प्रदेश के सभी नागरिकों को सरकारी अस्पतालों में मुफ्त एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। गंभीर बीमारियों के इलाज, दवाइयों, जांचों और ऑपरेशन की व्यवस्था पूरी तरह निशुल्क हो, जिससे गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ न पड़े।
शिक्षा और स्वास्थ्य किसी भी समाज की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। यदि प्रदेश का हर नागरिक शिक्षित और स्वस्थ होगा, तभी उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

कृपया इस नंबर पर अपनी राय जरूर भजे  (हाँ) या (नहीं) लिखकर
6387840496
आर.सी.निषाद — संपादक
कश्यप संदेश अख़बार, परिवार कानपुर

राष्ट्रीय सर पदमपत सिंहानियां स्मारक ब्रिज प्रतियोगिता का शुभारंभ

कानपुर नगर कमला क्लब जरीब चौकी क्षेत्र में कैलाशपत स्पोर्ट फाउंडेशन द्वारा राष्ट्रीय राष्ट्रीय पदमपत सिंहानिया स्मारक ब्रिज प्रतियोगिता का आज 23 फ़रवरी से तीन दिवसीय आयोजन कर रहा है जो 25 फरवरी तक चलेगी। जिसकी पुरस्कार धनराशि लगभग 2.97 लाख है
इस प्रतियोगिता का शुभारंभ 1999 में स्वर्गीय डॉक्टर गौरहरि सिंहानिया ने अपने पिता स्वर्गीय सर पदमपत सिंहानिया जी की पुण्य स्मृति में किया था। उनकी इस परंपरा को यदुपत सिहानिया और कैलाशपत सिंहानिया स्पोर्ट फाउंडेशन के वर्तमान सदस्यों ने बखूबी निभाया हम श्रीमती सुशीला सिंहानिया डॉ निधिपति सिंहानिया डॉक्टर रघुपति सिंहानिया और श्री माधव कृष्ण सिंहानिया जी की तहे दिल से आभारी है उन्होंने इस प्रतियोगिता की सफल आयोजन में भूमिका निभाई है इस प्रतियोगिता में समस्त भारत की सिर्फ खिलाड़ी भाग ले रहे हैं कल 13 टेबल पर 26 जोड़े भाग लेंगे जो 3 दिनों तक चलने वाली सुरतिया में कुल 26 राउंड मैच छह बोर्ड प्रति राउंड खेलेजाएगे इस प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि अजय कुमार सरोगी डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर जेके सीमेंट लिमिटेड द्वारा 23 फरवरी 2024 को प्रार्थना 9:00 बजे खेल प्रातः 10:00 बजे से शुरू होगा इस प्रतियोगिता के सभी कार्यों की व्यवस्था प्रतियोगिता के ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी श्री जितेंद्र द्वारा किया जा रहा है
तथा प्रतियोगिता का समापन समारोह रविवार 25 फरवरी को शाम 6:00 बजे कमला क्लब जरीब चौकी कानपुर में संपन्न होगा समापन समारोह के मुख्य अतिथि सांसद सत्यदेव पचौरी होगें आज कमला क्लब में प्रेस कांफ्रेंस के द्वारा यह जानकारी दी गई।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top