कश्यप सन्देश

15 March 2026

ट्रेंडिंग

सर्वजातीय सामूहिक विवाह परिचय सम्मेलन का अंतिम चरण,5 अप्रैल को 21 जोड़ों का होगा विवाह

कानपुर नगर।
महर्षि कश्यप एवं निषादराज गुह्य की जयंती के अवसर पर 5 अप्रैल 2026 को आयोजित होने वाले सर्वजातीय सामूहिक विवाह समारोह की तैयारियों के अंतर्गत परिचय सम्मेलन का अंतिम चरण किदवई नगर स्थित श्री भोलेश्वर श्याम मंदिर परिसर में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन कश्यप निषाद आदिवासी कल्याण समिति के तत्वावधान में किया गया।
सम्मेलन में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने विवाह के लिए अपना पंजीकरण कराया। वर-वधू परिचय सम्मेलन में युवक-युवतियों ने अपना बायोडाटा समिति को सौंपा और कई जोड़ों ने आगामी सामूहिक विवाह समारोह में शामिल होने की सहमति दी। समिति के अनुसार 5 अप्रैल 2026 को एच-2 ब्लॉक, किदवई नगर स्थित श्री भोलेश्वर श्याम मंदिर प्रांगण में आयोजित समारोह में कुल 21 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया जाएगा।
कार्यक्रम संयोजक राजू कश्यप एडवोकेट और सह-संयोजक राजबहादुर धुरिया ने बताया कि समिति द्वारा प्रत्येक वर्ष सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया जाता है। इस अवसर पर विवाह करने वाले जोड़ों को दैनिक उपयोग की वस्तुएं उपहार स्वरूप भेंट की जाती हैं। इस वर्ष भी 21 जोड़ों का वैवाहिक समारोह भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा।


कार्यक्रम में राम बक्श कश्यप, महावीर बाथम एडवोकेट, मुकेश कश्यप, रामसिंह, मुन्ना लाल, मोहनलाल, प्रदीप कुमार, शिव प्रकाश, सुरेश कश्यप, नरेंद्र कश्यप, रामचीज साहनी, प्रदीप द्विवेदी एडवोकेट, राजेश बाथम एडवोकेट, राजेंद्र गौड़, शिव प्रसाद, नन्दलाल कश्यप, प्रदीप गौड़, मनीष बाथम, अवधेश मिश्रा, राकेश कुमार शुक्ला, राकेश सिंह, रमेश दुबे, छांगू राम, नेहा, शिवा पांडेय सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि सामूहिक विवाह जैसे सामाजिक कार्यक्रम समाज में सहयोग, समानता और एकता का संदेश देते हैं, इसलिए सभी सदस्य मिलकर इस आयोजन को सफल बनाने में जुटे

विवाह परिचय सम्मेलन में सामाजिक लोगों ने की इस पहल की सरहना खूब किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top