कश्यप सन्देश

15 March 2026

ट्रेंडिंग

होली मिलन समारोह में मेधवी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

सीतापुर। जनपद के खैराबाद में तैलिक समाज कल्याण समिति द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह के दौरान समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास एवं शहरी आवास मंत्री राकेश राठौर गुरु ने छात्र-छात्राओं को सम्मानित करते हुए कहा कि शिक्षा ही समाज की प्रगति का सबसे मजबूत आधार है। उन्होंने बच्चों को मेहनत, अनुशासन और लगन के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
इस अवसर पर राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य रमाशंकर साहू सहित अन्य अतिथियों ने भी मेधावी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह में उपस्थित लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ बच्चों का उत्साह बढ़ाया।
कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी सभी का मन मोह लिया और पूरे वातावरण में होली के उत्साह के साथ-साथ शिक्षा और सम्मान का संदेश देखने को मिला। 📰

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top