कश्यप सन्देश

21 May 2026

ट्रेंडिंग

देश और उत्तर प्रदेश के नागरिकों को मिले मुफ्त शिक्षा और मुफ्त चिकित्सा की सुविधा


उत्तर प्रदेश के प्रत्येक नागरिक और उनके परिवार को बेहतर जीवन का अधिकार है। राज्य सरकार को चाहिए कि गरीब, मजदूर, किसान, पिछड़े, वंचित एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के बच्चों को निशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाए, ताकि कोई भी बच्चा आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा से वंचित न रहे।
इसी प्रकार प्रदेश के सभी नागरिकों को सरकारी अस्पतालों में मुफ्त एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। गंभीर बीमारियों के इलाज, दवाइयों, जांचों और ऑपरेशन की व्यवस्था पूरी तरह निशुल्क हो, जिससे गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ न पड़े।
शिक्षा और स्वास्थ्य किसी भी समाज की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। यदि प्रदेश का हर नागरिक शिक्षित और स्वस्थ होगा, तभी उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

कृपया इस नंबर पर अपनी राय जरूर भजे  (हाँ) या (नहीं) लिखकर
6387840496
आर.सी.निषाद — संपादक
कश्यप संदेश अख़बार, परिवार कानपुर

बहुजन समाज पार्टी की जिला व मंडल कमेटी पदाधिकारियों की बैठक संपन्न

कानपुर नगर बहुजन समाज पार्टी की जिला कमेटी व मंडल पदाधिकारी की बैठक नवीन मार्केट स्थित कार्यालय में बीपी अंबेडकर जी मुख्य मंडल प्रभारी कानपुर मंडल जी के आवश्यक दिशा निर्देश दिए जिसमें 43 कानपुर लोकसभा v44 अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र के लिए जिम्मेदार सक्रिय लोगों को इन दोनों लोकसभा क्षेत्र में जिम्मेदारी देती हुई लगाया गया है और प्रत्येक सेक्टर कमेटी बबूत कमेटी के साथ क्षेत्र में संपर्क करके बसपा शासन में किए गए कार्यों को बढ़ाकर बैठा के करने की आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए जिसमें मुख्य रूप से बीपी अंबेडकर मुख्य मंडल प्रभारी राजकुमार कप्तान जिला अध्यक्ष राम शंकर कुरील महानगर अध्यक्ष राम नरेश कमल जिला प्रभारी पंकज जगत जिला प्रभारी सौरव गौतम जिला सचिव बबलू चौधरी पूर्व जिला अध्यक्ष श्री पन्नालाल जेसावर विधानसभा प्रभारी श्री अमर सिंह सूरज गौतम विधानसभा अध्यक्ष मौजुद रहे |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top