कश्यप सन्देश

19 May 2026

ट्रेंडिंग

देश और उत्तर प्रदेश के नागरिकों को मिले मुफ्त शिक्षा और मुफ्त चिकित्सा की सुविधा


उत्तर प्रदेश के प्रत्येक नागरिक और उनके परिवार को बेहतर जीवन का अधिकार है। राज्य सरकार को चाहिए कि गरीब, मजदूर, किसान, पिछड़े, वंचित एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के बच्चों को निशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाए, ताकि कोई भी बच्चा आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा से वंचित न रहे।
इसी प्रकार प्रदेश के सभी नागरिकों को सरकारी अस्पतालों में मुफ्त एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। गंभीर बीमारियों के इलाज, दवाइयों, जांचों और ऑपरेशन की व्यवस्था पूरी तरह निशुल्क हो, जिससे गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ न पड़े।
शिक्षा और स्वास्थ्य किसी भी समाज की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। यदि प्रदेश का हर नागरिक शिक्षित और स्वस्थ होगा, तभी उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

कृपया इस नंबर पर अपनी राय जरूर भजे  (हाँ) या (नहीं) लिखकर
6387840496
आर.सी.निषाद — संपादक
कश्यप संदेश अख़बार, परिवार कानपुर

सुरेंद्र निषाद का शव रामपुर कटरी इलाके में मिलने से गांव में गम का माहौल

कमर में ईंटें बांध जाल में लपेटकर गंगा में फेंका

कानपुर गंगा बैराज इलाके में एक युवक को मौत के घाट उतारने के गंगा बैराज में फेंक दिया शुक्रवार को उसका शव बैराज के पास रामपुर कटरी में मिला। उसके हाथ-पैर बंधे थे। कमर में ईंट बाधकर जाल में लपेटकर फेका गया था। हत्या की धारा में मामला दर्ज कर लिया गया है। युवक दो मई से लापता था।

कानपुर नगर बैराज कटरी स्थित शिवदीनपुरवा गांव निवासी 25 वर्षीय सुरेंद्र निषाद किसानी व मजदूरी करता था।पिता लोकनाथ की काफी समय पूर्व मृत्यु हो चुक है। भाई सुजीत ने बताया कि दो मई को सुरेंद्र खेतों सब्जी लौकी लाने की बात कहकर घर से निकला था।

तीन मई को नवावगंज थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। शुक्रवार को गंगा में शव मिलने की सूचना पर परिजन पहुंचे तो उन्होंने कपड़ों से सुरेंद्र की शिनाख्त की। हाथ पैर रस्सी से बांधे थे। कमर में ईंट बंधी थीं। शव क्षत-विक्षत हालत में था। सुजीत में बताया की पाच महीने पहले लक्ष्मणपुरवा गांव के श्रीकृष्ण से सुरेंद्र का विवाद हुआ था। दोनों में हाथा बाही भी हुई थी। बीच-बचाव के दौरान श्रीकृष्ण के साथ मौजूद सत्रपाल का हाथ भी टूट गया था।
बैराज के पास कटरी में सुरेंद्र निषाद का शव मिलने के बाद गाँव में हड़कम्प मच गया परिजन बदहवास हो गए।

परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। परिजनों व गांव के लोगों से पूछताछ की जा रही है। जल्द घटना का खुलासा होगा।

सब्जी का इंतजाम करने निकला और हो गया लापता

सुजीत ने बताया कि विगत दो मई को लौकी लेने खेतों की ओर जा रहा था तो उसे तास्ते में उसका मित्र जितेंद्र मिल गया। सुरेंद्र ने जितेंद्र से कहा कि लौकी बाधकर उसकी बाइक पर लाने में मदद कर दें। इसपर जितेन्द्र भी उसके साथ चला गया। इसके बाद से सुरेंद्र का पता नहीं चला। वहीं परिजनों ने बताया कि जब जितेंद्र से पूछताछ की गई तो उसने कहा कि जब यह लोग खेत पर पहुंचे तो उसके एक अन्य मित्र कन्हई का फोन आ गया। उसने कहा कि दावत है रोटी बना ली है सब्जी का इतजाम नहीं हो पाया है। इसपर जितेन्द्र ने कन्हई से कहा कि वह सुरेन्द्र को भेज रहा है। सब्जी का इतजाम कर वह उसके पास पहुँच जाएगा। इसके बाद सुरेन्द्र चला गया।

नवाबगंज थाने में गुमशुदगी भी दर्ज कराई गई। सुरेंद्र के परिवार में मां लक्ष्मी के अलावा भाई सुजीत निषाद नरेन्द्र सनी और रवि निषाद है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top