कश्यप सन्देश

16 February 2026

ट्रेंडिंग

सर्वजातीय सामूहिक विवाह परिचय सम्मेलनका हुआ आयोजन

कानपुर। महर्षि कश्यप एवं निषादराज गुह्य की जयंती के अवसर पर दिनांक 05 अप्रैल 2026दिन रविवार को आयोजित सामूहिक विवाह समारोह हेतु कश्यप निषाद आदिवासी कल्याण समिति के तत्वाधान में सर्वजातीय सामूहिक विवाह समारोह हेतु परिचय सम्मेलन का आयोजन किदवई नगर स्थित श्री भोलेश्वर श्याम मंदिर के प्रांगण में आयोजित किया गया जिसमें भारी संख्या में जुटे लोगों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया। वर वधू के लिए आयोजित परिचय सम्मेलन में युवक एवं युवतियां ने अपना वायो डाटा समिति में शामिल किया, इस अवसर पर शादी में शामिल होने के लिए कई जोड़ों ने सहमति जताई जिनका आगामी 5 अप्रैल 2026 में आयोजित श्री भोलेश्वर श्याम मंदिर प्रांगण एच -2 ब्लॉक, किदवई नगर, कानपुर नगर में सर्वजातीय सामूहिक विवाह समारोह में विवाह संपन्न कराया जायेगा जिसमे 21 जोड़ो की शादी होंगी। कार्यक्रम संयोजक राजू कश्यप एडवोकेट ने बताया कि समिति द्वारा प्रतिवर्ष सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया जाता रहा है हम सभी जोड़ों को दैनिक उपयोग की वस्तुएं उपहार स्वरूप भेंट किया जाता है,इस वर्ष भी 21 जोड़ों का वैवाहिक समारोह आयोजित किए जाएंगे। इस कार्यक्रम में सभी सदस्यों की भागीदारी रहती है और कार्यक्रम की भव्यता में सभी योगदान करते हैं। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक राजू कश्यप एडवोकेट, राज बहादुर धुरिया, राम बक्श कश्यप,महावीर बाथम एड, मुकेश कश्यप, रामसिंह, मुन्ना लाल, मोहनलाल, प्रदीप कुमार,शिव प्रकाश, सुरेश कश्यप,दीपक,राम चीज साहनी, प्रदीप द्रवेदी एड, राजेश बाथम एड, राजेंद्र गौड़,शिव प्रसाद, नन्द लाल कश्यप, प्रदीप गौड़,अवधेश मिश्रा, राकेश कुमार शुक्ला, राकेश सिंह, रमेश दुबे,राजेश कुमार, नेहा ,शिवा पांडेय,आशा,मनफुल सिंह आदि उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top