कश्यप सन्देश

21 May 2026

ट्रेंडिंग

देश और उत्तर प्रदेश के नागरिकों को मिले मुफ्त शिक्षा और मुफ्त चिकित्सा की सुविधा


उत्तर प्रदेश के प्रत्येक नागरिक और उनके परिवार को बेहतर जीवन का अधिकार है। राज्य सरकार को चाहिए कि गरीब, मजदूर, किसान, पिछड़े, वंचित एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के बच्चों को निशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाए, ताकि कोई भी बच्चा आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा से वंचित न रहे।
इसी प्रकार प्रदेश के सभी नागरिकों को सरकारी अस्पतालों में मुफ्त एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। गंभीर बीमारियों के इलाज, दवाइयों, जांचों और ऑपरेशन की व्यवस्था पूरी तरह निशुल्क हो, जिससे गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ न पड़े।
शिक्षा और स्वास्थ्य किसी भी समाज की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। यदि प्रदेश का हर नागरिक शिक्षित और स्वस्थ होगा, तभी उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

कृपया इस नंबर पर अपनी राय जरूर भजे  (हाँ) या (नहीं) लिखकर
6387840496
आर.सी.निषाद — संपादक
कश्यप संदेश अख़बार, परिवार कानपुर

उत्तरप्रदेश/बलिया- बागी बलिया में बगावत,सपा को लगा तगड़ा झटका,नारद राय ने थामा बीजेपी का दामन

समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री नारद राय ने समाजवादी पार्टी छोड़ने का किया ऐलान,भाजपा में हो सकते हैं शामिल वही नारद राय ने मंच से लगया जय श्री राम का नारा…

“कल अखिलेश यादव के मंच पर मुझे अपमानित किया गया”- नारद राय

“समाजवादी पार्टी से हमारा कोई रिश्ता नही है,शिवपाल सिंह यादव अगर आज फोन किए होते तो मैं यह फैसला नही लेता”…

“समाजवादी पर्टी का जिला अध्यक्ष और वर्तमान विधायक संग्राम सिंह ने किया साजिश”..

नारद राय ने कहा-

“समाजवादी पार्टी छोडने का बहुत दुख है मुलायम सिंह यादव को बताया अपना राजनैतिक पिता कहा – “जब बाप जिंदा नही रहता है तो राजनीति में और घर मे कोइ पूछने वाला नही मिलता है”…

“आज कल बाद अखिलेश को भी कोई पूछने वाला नही मिलेगा”…

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top