कश्यप सन्देश

18 May 2026

ट्रेंडिंग

देश और उत्तर प्रदेश के नागरिकों को मिले मुफ्त शिक्षा और मुफ्त चिकित्सा की सुविधा


उत्तर प्रदेश के प्रत्येक नागरिक और उनके परिवार को बेहतर जीवन का अधिकार है। राज्य सरकार को चाहिए कि गरीब, मजदूर, किसान, पिछड़े, वंचित एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के बच्चों को निशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाए, ताकि कोई भी बच्चा आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा से वंचित न रहे।
इसी प्रकार प्रदेश के सभी नागरिकों को सरकारी अस्पतालों में मुफ्त एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। गंभीर बीमारियों के इलाज, दवाइयों, जांचों और ऑपरेशन की व्यवस्था पूरी तरह निशुल्क हो, जिससे गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ न पड़े।
शिक्षा और स्वास्थ्य किसी भी समाज की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। यदि प्रदेश का हर नागरिक शिक्षित और स्वस्थ होगा, तभी उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

कृपया इस नंबर पर अपनी राय जरूर भजे  (हाँ) या (नहीं) लिखकर
6387840496
आर.सी.निषाद — संपादक
कश्यप संदेश अख़बार, परिवार कानपुर

विनोद कुमार साहनी के पुत्र की निधन पर शोक संवेदना

गोंडा: मल्लाहन पुरवा करनैलगंज गोंडा निवासी वरिष्ठ समाजसेवी और राष्ट्रीय निषाद संघ के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भाई विनोद कुमार साहनी जी के आवास पर 19 मई को एक अत्यंत दुखद घटना घटी। विनोद जी के होनहार बेटे का मुंबई में सड़क दुर्घटना में निधन हो गया था। उनके आवास पर पहुंचकर विभिन्न संगठनों के नेताओं और समाजसेवियों ने शोक संवेदना व्यक्त की और विनोद जी को सांत्वना दी।

डॉ. लेखराज सिंह निषाद (राष्ट्रीय अध्यक्ष, सामाजिक न्याय नव लोक पार्टी) एवं पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष राष्ट्रीय निषाद संघ, हरबंस सिंह एडवोकेट, अभिनव कश्यप (सहसंयोजक, मत्स्य प्रकोष्ठ, सहकार भारती), छविराम सिंह लोनिया (चौहान एकता परिषद राष्ट्रीय संयोजक), कैलाश नाथ निषाद (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय निषाद संघ/नेशनल एसोसिएशन ऑफ फिशरमेन एवं प्रदेश अध्यक्ष, फिश फिट इंडिया नई दिल्ली/प्रदेश संयोजक सहकार भारती मत्स्य प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश) आदि ने विनोद जी के आवास पर पहुंचकर उनके बेटे के प्रति अपनी शोक संवेदना व्यक्त की।

विनोद कुमार साहनी के बेटे की आकस्मिक मृत्यु से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। समाजसेवी और विभिन्न संगठनों के नेताओं ने विनोद जी के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की और उनके परिवार के प्रति सहानुभूति व्यक्त की। इस घटना ने समाज को झकझोर कर रख दिया है और सभी ने एकजुट होकर इस कठिन समय में साहनी परिवार को समर्थन देने का संकल्प लिया है।

इस दुखद घटना ने यह साबित किया है कि कठिन परिस्थितियों में समाज और समुदाय एक साथ खड़ा होता है, और विनोद जी के प्रति सभी का समर्थन उनके इस कठिन समय में सहारा बनेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top