कश्यप सन्देश

21 May 2026

ट्रेंडिंग

देश और उत्तर प्रदेश के नागरिकों को मिले मुफ्त शिक्षा और मुफ्त चिकित्सा की सुविधा


उत्तर प्रदेश के प्रत्येक नागरिक और उनके परिवार को बेहतर जीवन का अधिकार है। राज्य सरकार को चाहिए कि गरीब, मजदूर, किसान, पिछड़े, वंचित एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के बच्चों को निशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाए, ताकि कोई भी बच्चा आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा से वंचित न रहे।
इसी प्रकार प्रदेश के सभी नागरिकों को सरकारी अस्पतालों में मुफ्त एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। गंभीर बीमारियों के इलाज, दवाइयों, जांचों और ऑपरेशन की व्यवस्था पूरी तरह निशुल्क हो, जिससे गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ न पड़े।
शिक्षा और स्वास्थ्य किसी भी समाज की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। यदि प्रदेश का हर नागरिक शिक्षित और स्वस्थ होगा, तभी उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

कृपया इस नंबर पर अपनी राय जरूर भजे  (हाँ) या (नहीं) लिखकर
6387840496
आर.सी.निषाद — संपादक
कश्यप संदेश अख़बार, परिवार कानपुर

नई दिल्ली में एनडीए संसदीय दल की बैठक

नई दिल्ली: एनडीए (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) संसदीय दल की बैठक कुछ ही समय में पुराने संसद भवन में शुरू होने वाली है। इस महत्वपूर्ण बैठक में बीजेपी, टीडीपी, जेडीयू, एलजेपी (रामविलास), शिवसेना (शिंदे गुट), जेडीएस सहित एनडीए के अन्य घटक दलों के नव-निर्वाचित सांसद भाग लेने पहुंचे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, पीयूष गोयल, अनुराग सिंह ठाकुर, टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू, जेडीयू अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, एलजेपी (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान, एनसीपी नेता अजित पवार, आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी, जन सेना प्रमुख पवन कल्याण, अपना दल (एस) नेता अनुप्रिया पटेल, और जेडीएस नेता एच डी कुमारस्वामी सहित अन्य प्रमुख नेता बैठक में भाग लेने के लिए पहुंचे हैं।

इस बैठक का उद्देश्य नव-निर्वाचित सांसदों का स्वागत करना और आगामी संसदीय सत्र के लिए रणनीतियों पर चर्चा करना है। उम्मीद है कि इस बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे, जो एनडीए के आगामी एजेंडा को आकार देंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा के अलावा, वरिष्ठ मंत्रियों द्वारा बैठक में आगामी विधायी कार्यक्रमों और राजनीतिक रणनीतियों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। एनडीए के प्रमुख सहयोगी दलों के नेता भी अपने-अपने विचार और सुझाव प्रस्तुत करेंगे।

बैठक में एनडीए की एकजुटता और सहयोग को और मजबूत करने पर जोर दिया जाएगा, ताकि आगामी चुनावों में सफलता प्राप्त की जा सके। एनडीए के सभी घटक दल इस अवसर का उपयोग अपने गठबंधन को और मजबूत बनाने के लिए करेंगे, जिससे सरकार की कार्यक्षमता और पारदर्शिता में वृद्धि हो सके।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top