कश्यप सन्देश

21 May 2026

ट्रेंडिंग

देश और उत्तर प्रदेश के नागरिकों को मिले मुफ्त शिक्षा और मुफ्त चिकित्सा की सुविधा


उत्तर प्रदेश के प्रत्येक नागरिक और उनके परिवार को बेहतर जीवन का अधिकार है। राज्य सरकार को चाहिए कि गरीब, मजदूर, किसान, पिछड़े, वंचित एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के बच्चों को निशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाए, ताकि कोई भी बच्चा आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा से वंचित न रहे।
इसी प्रकार प्रदेश के सभी नागरिकों को सरकारी अस्पतालों में मुफ्त एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। गंभीर बीमारियों के इलाज, दवाइयों, जांचों और ऑपरेशन की व्यवस्था पूरी तरह निशुल्क हो, जिससे गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ न पड़े।
शिक्षा और स्वास्थ्य किसी भी समाज की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। यदि प्रदेश का हर नागरिक शिक्षित और स्वस्थ होगा, तभी उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

कृपया इस नंबर पर अपनी राय जरूर भजे  (हाँ) या (नहीं) लिखकर
6387840496
आर.सी.निषाद — संपादक
कश्यप संदेश अख़बार, परिवार कानपुर

कुश्ती में भारत के अमन सहरावत ने बुडापेस्ट रैंकिंग सीरीज 2024 में जीता रजत पदक

बुडापेस्ट: हंगरी में आयोजित बुडापेस्ट रैंकिंग सीरीज 2024 में भारत के अमन सहरावत ने कुश्ती में रजत पदक हासिल किया। कल शाम हुए इस महत्वपूर्ण मुकाबले में, अमन सहरावत ने पुरुषों के फ्रीस्टाइल 57 किलोग्राम वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई।

फाइनल मुकाबले में, अमन का सामना विश्व चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता जापान के रेई हिगुची से हुआ। हिगुची ने तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर 1-11 से अमन को पराजित किया। इस हार के बावजूद, अमन का प्रदर्शन सराहनीय रहा और उन्होंने अपनी कुश्ती क्षमता का भरपूर प्रदर्शन किया।

अमन सहरावत के इस रजत पदक ने उन्हें आगामी पेरिस ओलंपिक्स के लिए अपनी रैंकिंग को मजबूत करने में महत्वपूर्ण मदद मिलेगी। यह पदक न केवल उनके व्यक्तिगत करियर में महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, बल्कि भारतीय कुश्ती के लिए भी गर्व का क्षण है।

अमन के इस सफलता ने भारतीय कुश्ती प्रेमियों और समर्थकों में नई उम्मीदें जगाई हैं। यह उपलब्धि भारतीय कुश्ती संघ के लिए भी गर्व का विषय है और इससे अन्य युवा पहलवानों को भी प्रेरणा मिलेगी।

अमन सहरावत की इस सफलता पर उनके कोच और टीम ने उन्हें बधाई दी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top