कश्यप सन्देश

18 May 2026

ट्रेंडिंग

देश और उत्तर प्रदेश के नागरिकों को मिले मुफ्त शिक्षा और मुफ्त चिकित्सा की सुविधा


उत्तर प्रदेश के प्रत्येक नागरिक और उनके परिवार को बेहतर जीवन का अधिकार है। राज्य सरकार को चाहिए कि गरीब, मजदूर, किसान, पिछड़े, वंचित एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के बच्चों को निशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाए, ताकि कोई भी बच्चा आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा से वंचित न रहे।
इसी प्रकार प्रदेश के सभी नागरिकों को सरकारी अस्पतालों में मुफ्त एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। गंभीर बीमारियों के इलाज, दवाइयों, जांचों और ऑपरेशन की व्यवस्था पूरी तरह निशुल्क हो, जिससे गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ न पड़े।
शिक्षा और स्वास्थ्य किसी भी समाज की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। यदि प्रदेश का हर नागरिक शिक्षित और स्वस्थ होगा, तभी उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

कृपया इस नंबर पर अपनी राय जरूर भजे  (हाँ) या (नहीं) लिखकर
6387840496
आर.सी.निषाद — संपादक
कश्यप संदेश अख़बार, परिवार कानपुर

भारतीय मछुआ संघ ने आकाश रायकवार को झांसी जनपद ग्रामीण क्षेत्र का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया

झांसी भारतीय मछुआ संघ ने हाल ही में राष्ट्रीय अध्यक्ष संख लाल मांझी महासंघ की प्रदेश अध्यक्ष की सिफारिश पर बरुआ सागर निवासी आकाश रायकवारको झांसी जनपद ग्रामीण क्षेत्र का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति संगठन की मजबूती और समाज हित में काम करने की अपेक्षा से की गई है।

आकाश रायकवारकी नियुक्ति को लेकर संगठन के सदस्य और ग्रामीण क्षेत्र के मछुआरों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। संगठन ने आकाश रायकवार के अनुभव और उनके द्वारा मछुआरों के हित में किए गए कार्यों को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संख लाल मांझी ने नव नियुक्त जिलाध्यक्ष को समाज के कल्याण और संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने की जिम्मेदारी सौंपी है।

इस मौके पर संख लाल मांझी ने कहा कि आकाश रायकवार की नियुक्ति से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और मछुआरों के हितों की रक्षा और उन्नति में मदद मिलेगी। उन्होंने आकाश रैकवार से अपेक्षा की है कि वे संगठन को मजबूत बनाने के साथ-साथ मछुआरों की समस्याओं को हल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

आकाश रायकवारने अपनी नियुक्ति पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि वे संगठन की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने मछुआरों की समस्याओं को प्राथमिकता से हल करने और उनके हितों की रक्षा करने का वचन दिया।

इस नियुक्ति से झांसी जनपद ग्रामीण क्षेत्र के मछुआरों में नई उम्मीद जगी है और वे आकाश रायकवार के नेतृत्व में संगठन की ओर से नई पहल की उम्मीद कर रहे हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top