कश्यप सन्देश

18 May 2026

ट्रेंडिंग

देश और उत्तर प्रदेश के नागरिकों को मिले मुफ्त शिक्षा और मुफ्त चिकित्सा की सुविधा


उत्तर प्रदेश के प्रत्येक नागरिक और उनके परिवार को बेहतर जीवन का अधिकार है। राज्य सरकार को चाहिए कि गरीब, मजदूर, किसान, पिछड़े, वंचित एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के बच्चों को निशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाए, ताकि कोई भी बच्चा आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा से वंचित न रहे।
इसी प्रकार प्रदेश के सभी नागरिकों को सरकारी अस्पतालों में मुफ्त एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। गंभीर बीमारियों के इलाज, दवाइयों, जांचों और ऑपरेशन की व्यवस्था पूरी तरह निशुल्क हो, जिससे गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ न पड़े।
शिक्षा और स्वास्थ्य किसी भी समाज की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। यदि प्रदेश का हर नागरिक शिक्षित और स्वस्थ होगा, तभी उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

कृपया इस नंबर पर अपनी राय जरूर भजे  (हाँ) या (नहीं) लिखकर
6387840496
आर.सी.निषाद — संपादक
कश्यप संदेश अख़बार, परिवार कानपुर

श्री राजेश बाबू निषाद बने नेशनल एसोसिएशन ऑफ फिसर मेन के प्रदेश उपाध्यक्ष

आगरा: आज श्री राजेश बाबू निषाद को नेशनल एसोसिएशन ऑफ फिसर मेन राष्ट्रीय निषाद संघ का प्रदेश उपाध्यक्ष (युवा प्रकोष्ठ) नियुक्त किया गया। इस नियुक्ति पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष कैलाश नाथ निषाद ने श्री राजेश बाबू को हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

श्री राजेश बाबू निषाद से संगठन को बड़ी उम्मीदें हैं कि वे संपूर्ण उत्तर प्रदेश में निषाद समाज की विभिन्न उपजातियों – निषाद, केवट, बिंद, किसान, मल्लाह, धीवर, रैकवार, बाथम, कहार, और गोड़िया – को संगठन से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। संगठन को विश्वास है कि श्री राजेश बाबू अपने नेतृत्व में नौजवानों को जिला, मंडल, तहसील और ब्लॉक स्तर पर पदाधिकारी बनाने में प्रदेश अध्यक्ष का सहयोग करेंगे।

कैलाश नाथ निषाद ने कहा, “श्री राजेश बाबू निषाद का संगठन में स्वागत है। उनके नेतृत्व में हमें उम्मीद है कि निषाद समाज को और अधिक संगठित और मजबूत बनाया जा सकेगा। उनकी युवा ऊर्जा और संकल्पशीलता संगठन के उद्देश्यों को पूरा करने में सहायक सिद्ध होगी।”

इस नियुक्ति के बाद श्री राजेश बाबू निषाद ने कहा कि वे संगठन के विश्वास पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे और निषाद समाज के विकास और उत्थान के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएंगे। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और सदस्यगणों का धन्यवाद ज्ञापित किया और उनके सहयोग की अपेक्षा की।

इस महत्वपूर्ण नियुक्ति से निषाद समाज में हर्ष का माहौल है और सभी ने श्री राजेश बाबू निषाद को बधाई देते हुए उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top