कश्यप सन्देश

18 May 2026

ट्रेंडिंग

देश और उत्तर प्रदेश के नागरिकों को मिले मुफ्त शिक्षा और मुफ्त चिकित्सा की सुविधा


उत्तर प्रदेश के प्रत्येक नागरिक और उनके परिवार को बेहतर जीवन का अधिकार है। राज्य सरकार को चाहिए कि गरीब, मजदूर, किसान, पिछड़े, वंचित एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के बच्चों को निशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाए, ताकि कोई भी बच्चा आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा से वंचित न रहे।
इसी प्रकार प्रदेश के सभी नागरिकों को सरकारी अस्पतालों में मुफ्त एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। गंभीर बीमारियों के इलाज, दवाइयों, जांचों और ऑपरेशन की व्यवस्था पूरी तरह निशुल्क हो, जिससे गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ न पड़े।
शिक्षा और स्वास्थ्य किसी भी समाज की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। यदि प्रदेश का हर नागरिक शिक्षित और स्वस्थ होगा, तभी उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

कृपया इस नंबर पर अपनी राय जरूर भजे  (हाँ) या (नहीं) लिखकर
6387840496
आर.सी.निषाद — संपादक
कश्यप संदेश अख़बार, परिवार कानपुर

कश्यप समाज आश्रम हरिद्वार में बुध सिंह कश्यप बने अध्यक्ष, शिव कुमार कश्यप कार्यकारी अध्यक्ष

हरिद्वार, : कश्यप समाज आश्रम, हरिद्वार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस बैठक में समाज के प्रमुख सदस्य और गणमान्य व्यक्तियों ने हिस्सा लिया। बैठक के दौरान, बुध सिंह कश्यप को सर्वसम्मति से समाज का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। बुध सिंह कश्यप लंबे समय से समाज की सेवा कर रहे हैं और उनके अनुभव तथा नेतृत्व क्षमता को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया।

इसके साथ ही, शिव कुमार कश्यप को कश्यप समाज आश्रम की कार्यकारिणी के अध्यक्ष के रूप में चुना गया। शिव कुमार कश्यप ने अपने अध्यक्षीय भाषण में समाज की उन्नति और एकता के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया। उन्होंने यह भी वचन दिया कि वह समाज के सभी सदस्यों के हितों की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

मुख्य संरक्षक, उत्तर प्रदेश समाजवादी पार्टी के विधान परिषद सचेतक किरणपाल कश्यप और वरिष्ठ समाजसेवी पाल सिंह कश्यप ने इस अवसर पर कहा कि कश्यप समाज निरंतर प्रगति कर रहा है और समाज के युवा सदस्य इसमें महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि वर्तमान अध्यक्ष बुध सिंह कश्यप ने आश्रम के निर्माण से लेकर आज तक अपनी सेवाएं दी हैं और संस्था के विकास के लिए हर संभव प्रयास किया है। नव निर्वाचित कार्यकारी अध्यक्ष शिव कुमार कश्यप ने अपने समर्पण और मेहनत से समाज की सेवा में कोई कसर नहीं छोड़ी है।

इस बैठक में समाज के अन्य प्रमुख पदाधिकारियों का भी चयन किया गया। नवगठित कार्यकारिणी ने समाज के विकास और उत्थान के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाओं की रूपरेखा तैयार की। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने नई कार्यकारिणी का समर्थन किया और समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

कश्यप समाज आश्रम, हरिद्वार के इस नए नेतृत्व से समाज में नई ऊर्जा का संचार हुआ है, और सभी ने आशा व्यक्त की है कि यह टीम समाज को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top