कश्यप सन्देश

24 May 2026

ट्रेंडिंग

देश और उत्तर प्रदेश के नागरिकों को मिले मुफ्त शिक्षा और मुफ्त चिकित्सा की सुविधा


उत्तर प्रदेश के प्रत्येक नागरिक और उनके परिवार को बेहतर जीवन का अधिकार है। राज्य सरकार को चाहिए कि गरीब, मजदूर, किसान, पिछड़े, वंचित एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के बच्चों को निशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाए, ताकि कोई भी बच्चा आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा से वंचित न रहे।
इसी प्रकार प्रदेश के सभी नागरिकों को सरकारी अस्पतालों में मुफ्त एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। गंभीर बीमारियों के इलाज, दवाइयों, जांचों और ऑपरेशन की व्यवस्था पूरी तरह निशुल्क हो, जिससे गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ न पड़े।
शिक्षा और स्वास्थ्य किसी भी समाज की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। यदि प्रदेश का हर नागरिक शिक्षित और स्वस्थ होगा, तभी उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

कृपया इस नंबर पर अपनी राय जरूर भजे  (हाँ) या (नहीं) लिखकर
6387840496
आर.सी.निषाद — संपादक
कश्यप संदेश अख़बार, परिवार कानपुर

पूर्व प्रधान राजवीर कश्यप को बदमाशों ने गोलियों से भूना मौके पर हुई मौत हमलावर पुलिस की गिरफ्त से बाहर

यतेंद्र मेहरा ब्यूरो कश्यप संदेश ,बुलंदशहर

बुलंदशहर -जिले के अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के गांव ढकनगला अहमदगढ़ में बाइक सवार बदमाशों ने पूर्व प्रधान राजवीर कश्यप की गोली मारकर हत्या कर दी. पूर्व प्रधान राजवीर कश्यप सुबह घर के बच्चों को स्कूल छोड़ने के लिए निकले थे. लौटते समय बदमाशों ने राजवीर पर गोलियां बरसा दीं. बताया जाता है कि राजवीर भाजपा पार्टी के सक्रिय नेता थे. हत्या की सूचना पर एसएसपी श्लोक कुमार और एसपी देहात रोहित मिश्रा मौके पर पहुंचे. पुलिस ने हत्यारों की तलाश के लिए 6 टीमें गठित की हैं.

बुलंदशहर के अहमदगढ़ में पूर्व प्रधान की गोली मारकर हत्या पूर्व प्रधान राजवीर कश्यप (55) शुक्रवार सुबह अपने घर दो बच्चों को स्कूल छोड़ने गए थे. बताया जा रहा है कि बच्चों को स्कूल छोड़ राजवीर कश्यप घर लौट रहे थे. तभी बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने पूर्व प्रधान को गोलियों से भून दिया. पूर्व प्रधान की मौके पर ही मौत हो गई. घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गए. फिलहाल हमलावरों की संख्या 2 से 3 बताई जा रही है.
सूचना पर सीओ शिकारपुर शोभित कुमार, प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा पुलिस घटना को रंजिश से जोड़कर देख रही है. इधर राजवीर की हत्या से परिजनों में कोहराम मचा है.  कश्यप निषाद समाज एवं कानपुर एकलव्य जन कल्याण महासभा के अध्यक्ष श्री सुखलाल निषाद एवं समाजसेवियों संस्थाओं के लोगों ने इस घटना की भारी निंदा करते हुए  हमलावरों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की है,प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार ने बताय, यह बात भी सामने आई है कि राजवीर कश्यप के कातिलों को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया जाएगा

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top