कश्यप सन्देश

24 May 2026

ट्रेंडिंग

देश और उत्तर प्रदेश के नागरिकों को मिले मुफ्त शिक्षा और मुफ्त चिकित्सा की सुविधा


उत्तर प्रदेश के प्रत्येक नागरिक और उनके परिवार को बेहतर जीवन का अधिकार है। राज्य सरकार को चाहिए कि गरीब, मजदूर, किसान, पिछड़े, वंचित एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के बच्चों को निशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाए, ताकि कोई भी बच्चा आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा से वंचित न रहे।
इसी प्रकार प्रदेश के सभी नागरिकों को सरकारी अस्पतालों में मुफ्त एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। गंभीर बीमारियों के इलाज, दवाइयों, जांचों और ऑपरेशन की व्यवस्था पूरी तरह निशुल्क हो, जिससे गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ न पड़े।
शिक्षा और स्वास्थ्य किसी भी समाज की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। यदि प्रदेश का हर नागरिक शिक्षित और स्वस्थ होगा, तभी उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

कृपया इस नंबर पर अपनी राय जरूर भजे  (हाँ) या (नहीं) लिखकर
6387840496
आर.सी.निषाद — संपादक
कश्यप संदेश अख़बार, परिवार कानपुर

जिला कारागार सीतापुर का निरीक्षण करते न्यायाधीश

मनीष धुरिया सीतापुर जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ’’श्री मनोज कुमार तृतीय’’ द्वारा जिला कारागार सीतापुर का मासिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय, अपर जिला जज/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ’’नरेन्द्र नाथ त्रिपाठी’’ तथा मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, श्री गौरव प्रकाश व सुश्री अक्षी गिल, न्यायिक मजिस्ट्रेट-प्रथम, श्री तनमय जायसवाल, अपर सिविल जज (जू.डि.), सुश्री प्रिया मिश्रा, अपर सिविल जज (जू.डि.), सुश्री अंजू यादव, अपर सिविल जज (जू.डि.), श्री मनुज कृष्ण मिश्रा, अपर सिविल जज (जू.डि.), सुश्री आकांक्षा पिपिल, अपर सिविल जज (जू.डि.) उपस्थित रहे। जिला कारागार सीतापुर में जेल अधीक्षक ’’श्री सुरेश कुमार सिंह’’ तथा जेलर, ’’श्री अरविन्द श्रीवास्तव’’ सहित अन्य जेल अधिकारी भी उपस्थित रहें। मा0 जनपद न्यायाधीश श्री मनोज कुमार तृतीय, द्वारा जिला कारागार सीतापुर मे महिला बैरक, किशोर बैरक सहित समस्त बैरक का निरीक्षण कर, बन्दियों से वार्ता की गयी। वार्तालाप के दौरान बन्दियों की छोटी-छोटी समस्याओं पर ध्यान देते हुए, उन्हे सुना तथा समस्याओं का तुरन्त निराकरण करने हेतु जेल अधीक्षक को निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान किसी भी बन्दी द्वारा निःशुल्क विधिक सेवा दिये जाने की प्रार्थना नहीं की गयी। जेल अपील के संबंध में भी पूछताछ की गयी, बताया गया कि सभी दोषसिद्ध बन्दियों द्वारा जेल अपील तथा निजी अपील दाखिल कर दी गयी है। मा0 जनपद न्यायाधीश द्वारा जिला कारागार में स्थित अस्पताल तथा पाकशाला का भी निरीक्षण किया गया। सभी व्यवस्था दुरुस्त पाई गयी। जेल लीगल एड क्लीनिक का निरीक्षण किया गया, जेल लीगल एड क्लीनिक पर मौजूद दोनो पी.एल.वी. से उनके कार्यों के बारे में व निःशुल्क विधिक सहायता के बारे में पूछा गया तथा रजिस्टर जॉचे गये इस दरमियान पुलिस बड़ी मुस्तैदी के साथ लगी रही।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top