कश्यप सन्देश

22 January 2025

ट्रेंडिंग

सुभाष कश्यप ने दी लक्ष्मी साहनी के सपनों को नई उड़ान

झांसी में मेधावी छात्राओं का सम्मान समारोह संपन्न:जलांचल प्रगति पथ झांसी

दिनांक 01.09.2024 को जलांचल प्रगति पथ झांसी इकाई के तत्वाधान में मेधावी छात्राओं का सम्मान समारोह राजकीय संग्रहालय झांसी में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री उदय राज निषाद जी द्वारा दीप प्रज्वलन और महाराज गुहा निषाद राज जी को माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित करके किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संरक्षकों डॉक्टर शोभाराम रायकवार और आनंद कश्यप जी द्वारा संयुक्त रूप से की गई। मंच पर आसीन मुख्य अतिथियों और विशिष्ट अतिथियों ने भी महाराज निषाद राज के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।

समारोह के दौरान जलांचल प्रगति पथ झांसी इकाई के सदस्यों को राष्ट्रीय अध्यक्ष जी द्वारा शपथ ग्रहण कराई गई। इसके बाद सत्र 2023-2024 में हाई स्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक और परास्नातक में प्रथम श्रेणी और विशेष योग्यता प्राप्त करने वाली छात्राओं को स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र मुख्य अतिथियों द्वारा प्रदान किए गए। सम्मानित छात्रों में कुमारी शिवालिका रैकवार, वंशिका रैकवार, पूनम, अंजली गौतम, कनिष्का, स्वाती, मानसी रैकवार, दीपावली, अंजली, नंदिनी, उदय रैकवार, विवेक सागर, पुष्पेंद्र, मोनू केवट, एलिस रैकवार, अनुराग, शिवांश, हर्ष आदि शामिल रहे।

इसके अलावा, संगीत, खेल और अन्य क्षेत्रों में विशेष योग्यता प्राप्त लोगों को भी सम्मानित किया गया। जलांचल झांसी के अध्यक्ष श्री मुकेश रैकवार एडवोकेट ने झांसी जलांचल की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की, और कश्यप बच्चों ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न अतिथियों ने अपने विचार प्रस्तुत किए, जिनमें श्री शोभाराम कश्यप, श्री अंगद निषाद (लखनऊ), दीपक साहनी (बलिया), एडवोकेट हरेराम साहनी (बलिया), संतोष नागर (सोनभद्र), डॉक्टर चंद्रमा बिन्द (प्रयागराज), और लालू प्रसाद बिन्द शामिल थे। मुख्य अतिथि श्री उदय राज निषाद जी ने समाज के समग्र विकास के लिए प्रेरणादायक विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम का संचालन राजेश कश्यप जी ने प्रभावशाली ढंग से किया। अंत में मुख्य संरक्षक श्री शोभाराम रायकवार जी, आनंद कश्यप जी और जिला महामंत्री इंजीनियर संतोष रायकवार जी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top