कश्यप सन्देश

21 May 2026

ट्रेंडिंग

देश और उत्तर प्रदेश के नागरिकों को मिले मुफ्त शिक्षा और मुफ्त चिकित्सा की सुविधा


उत्तर प्रदेश के प्रत्येक नागरिक और उनके परिवार को बेहतर जीवन का अधिकार है। राज्य सरकार को चाहिए कि गरीब, मजदूर, किसान, पिछड़े, वंचित एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के बच्चों को निशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाए, ताकि कोई भी बच्चा आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा से वंचित न रहे।
इसी प्रकार प्रदेश के सभी नागरिकों को सरकारी अस्पतालों में मुफ्त एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। गंभीर बीमारियों के इलाज, दवाइयों, जांचों और ऑपरेशन की व्यवस्था पूरी तरह निशुल्क हो, जिससे गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ न पड़े।
शिक्षा और स्वास्थ्य किसी भी समाज की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। यदि प्रदेश का हर नागरिक शिक्षित और स्वस्थ होगा, तभी उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

कृपया इस नंबर पर अपनी राय जरूर भजे  (हाँ) या (नहीं) लिखकर
6387840496
आर.सी.निषाद — संपादक
कश्यप संदेश अख़बार, परिवार कानपुर

सुभासपा पार्टी ने सुजीत कश्यप को आईटी सेल का प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

लखनऊ सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने सुजीत कश्यप कोप्रदेश अध्यक्ष (आई टी सेल) “मध्यांचल” को बनाये जाने पर कार्यकर्ताओं में भारीउत्साह का माहौल है। सुजीत कश्यप ग्राम रसूलपुर मलीहाबाद लखनऊ के रहने वाले सुजीत कश्यप को दिनांक 2/9/2024 को लखनऊ दारुलसफा में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक की गई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सामिल पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुक्ख प्रवक्ता अरुण राजभर जी के नेतृत्व में संपन्न हुई लखनऊ के सुजीत कश्यप को प्रदेश अध्यक्ष आई टी सेल (मध्य)बनाया गया है। 4 अगस्त 2018 से सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के मलिहाबाद विधानसभा अध्यक्ष के पद पर तथा 6 मई 2022 से लखनऊ जिलाध्यक्ष (युवा मोर्चा) के पद पर कार्यरत थे। आप को बता दें की सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर जी ने पहले से ही उत्तर प्रदेश को चार भागों में बांट रखा है सुजीत कश्यप को सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव रहने के कारण तथा इनकी कार्यशैली को देखते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर के आदेशानुसार, राष्ट्रीय प्रमुख प्रवक्ता अरुण राजभर जी तथा मध्यांचल प्रदेश अध्यक्ष अमरमणि कश्यप के द्वारा नियुक्ति पत्र देकर नियुक्त किया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top