कश्यप सन्देश

18 May 2026

ट्रेंडिंग

देश और उत्तर प्रदेश के नागरिकों को मिले मुफ्त शिक्षा और मुफ्त चिकित्सा की सुविधा


उत्तर प्रदेश के प्रत्येक नागरिक और उनके परिवार को बेहतर जीवन का अधिकार है। राज्य सरकार को चाहिए कि गरीब, मजदूर, किसान, पिछड़े, वंचित एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के बच्चों को निशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाए, ताकि कोई भी बच्चा आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा से वंचित न रहे।
इसी प्रकार प्रदेश के सभी नागरिकों को सरकारी अस्पतालों में मुफ्त एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। गंभीर बीमारियों के इलाज, दवाइयों, जांचों और ऑपरेशन की व्यवस्था पूरी तरह निशुल्क हो, जिससे गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ न पड़े।
शिक्षा और स्वास्थ्य किसी भी समाज की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। यदि प्रदेश का हर नागरिक शिक्षित और स्वस्थ होगा, तभी उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

कृपया इस नंबर पर अपनी राय जरूर भजे  (हाँ) या (नहीं) लिखकर
6387840496
आर.सी.निषाद — संपादक
कश्यप संदेश अख़बार, परिवार कानपुर

पितृपक्ष : एक वरदान:(भाग-1): ए.के. चौधरी की कलम से

हर बार जब हमारे जीवन में सामाजिक, आर्थिक या पारिवारिक समस्याएं आने लगती हैं, हम अक्सर इसे अपनी किस्मत का दोष मान लेते हैं। लेकिन क्या कभी हमने सोचा है कि हो सकता है, ये समस्याएं हमारे पूर्वजों से जुड़े किसी कर्म या पितृ दोष के कारण हों? जीवन और मृत्यु के बीच हमारे कर्मों में कुछ ऐसे होते हैं जो उचित नहीं माने जाते, और ये पितृ दोष के रूप में प्रकट हो सकते हैं।

पितृ दोष के कुछ लक्षण होते हैं:

  1. घर में लगातार लड़ाई-झगड़े।
  2. स्वयं की या परिवार की तरक्की का रुकना।
  3. परिवार के सदस्यों का बीमार रहना।
  4. संतान का न होना या उससे संबंधित परेशानियां।
  5. बच्चों के विवाह में रुकावटें आना।

लेकिन चिंता करने की जरूरत नहीं, हर समस्या का हल होता है। और मैंने अपने अनुभव से यह जाना है कि पितृ दोष वास्तव में एक वरदान हो सकता है।

पितृपक्ष: पूर्वजों का आशीर्वाद प्राप्त करने का समय

पितृपक्ष के दिनों में हमारे पूर्वज, जिन्हें हम “पितृ” कहते हैं, हमारे घरों में आते हैं। वे हमारे घर के हाल-चाल देखने आते हैं, और यह देखते हैं कि हम उनके प्रति कैसा व्यवहार कर रहे हैं। ये 15-16 दिनों का समय पितृ हमारे घर में रहते हैं, और इस दौरान हमें उनके लिए कुछ आवश्यक कार्य करने चाहिए ताकि वे खुश होकर हमें आशीर्वाद दें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top