कश्यप सन्देश

18 May 2026

ट्रेंडिंग

देश और उत्तर प्रदेश के नागरिकों को मिले मुफ्त शिक्षा और मुफ्त चिकित्सा की सुविधा


उत्तर प्रदेश के प्रत्येक नागरिक और उनके परिवार को बेहतर जीवन का अधिकार है। राज्य सरकार को चाहिए कि गरीब, मजदूर, किसान, पिछड़े, वंचित एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के बच्चों को निशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाए, ताकि कोई भी बच्चा आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा से वंचित न रहे।
इसी प्रकार प्रदेश के सभी नागरिकों को सरकारी अस्पतालों में मुफ्त एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। गंभीर बीमारियों के इलाज, दवाइयों, जांचों और ऑपरेशन की व्यवस्था पूरी तरह निशुल्क हो, जिससे गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ न पड़े।
शिक्षा और स्वास्थ्य किसी भी समाज की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। यदि प्रदेश का हर नागरिक शिक्षित और स्वस्थ होगा, तभी उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

कृपया इस नंबर पर अपनी राय जरूर भजे  (हाँ) या (नहीं) लिखकर
6387840496
आर.सी.निषाद — संपादक
कश्यप संदेश अख़बार, परिवार कानपुर

कश्यप संदेश समाचार

राजकुमार की कलम से

निषाद समाज के बुद्धिजीवियों ध्यान से पहचानो ये कौन हैं ये जिस संगठन के साथ चहलकदमी कर रहे हैं वो आरक्षण का घोर विरोधी संगठन है ये किस मुंह से आरक्षण की बात करते हैं यदि इस संगठन का मुखिया इनसे आरक्षण मुर्दाबाद बोलने को कहेगा तो ये बोल भी सकते है आरक्षण की लड़ाई निषाद समाज को स्वयं लड़नी पड़ेगी किसी भी बहुरूपिए के सहारे नहीं शायद आप लोगों ने एक गाना सुना होगा तू निकला छुपा रूस्तम ये तो वही निकले जागो और जगाओं नहीं तो बहुरूपियों के सहारे हाथ पर हाथ धरे बैठे रहो आरक्षण नहीं तो भाजपा व उसके सहयोगियों को वोट नहीं के नारों से सोशल मीडिया को पाट दो ये वही लोग हैं जो शिक्षण प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान ज्ञान बांटते हैं कि दूसरों के महलों में गुलामी करने से बेहतर है कि अपनी झोंपड़ी में राज करो लेकिन गुलामी कौन कर रहा है ये जगजाहिर है आपका अपना सामाजिक शुभ चिंतक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top