कश्यप सन्देश

18 May 2026

ट्रेंडिंग

देश और उत्तर प्रदेश के नागरिकों को मिले मुफ्त शिक्षा और मुफ्त चिकित्सा की सुविधा


उत्तर प्रदेश के प्रत्येक नागरिक और उनके परिवार को बेहतर जीवन का अधिकार है। राज्य सरकार को चाहिए कि गरीब, मजदूर, किसान, पिछड़े, वंचित एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के बच्चों को निशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाए, ताकि कोई भी बच्चा आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा से वंचित न रहे।
इसी प्रकार प्रदेश के सभी नागरिकों को सरकारी अस्पतालों में मुफ्त एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। गंभीर बीमारियों के इलाज, दवाइयों, जांचों और ऑपरेशन की व्यवस्था पूरी तरह निशुल्क हो, जिससे गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ न पड़े।
शिक्षा और स्वास्थ्य किसी भी समाज की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। यदि प्रदेश का हर नागरिक शिक्षित और स्वस्थ होगा, तभी उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

कृपया इस नंबर पर अपनी राय जरूर भजे  (हाँ) या (नहीं) लिखकर
6387840496
आर.सी.निषाद — संपादक
कश्यप संदेश अख़बार, परिवार कानपुर

नवरात्रि के पावन पर्व पर दुग्ध डेयरी प्लांट का हुआ उद्घाटन

लखनऊ कश्यप सन्देश नूरपुर बेहटा लखनऊ में गोसाईगंज फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के नवरात्र के प्रथम दिन पर दूध डेयरी प्लांट की ओपनिंग के शुभ अवसर पर कंपनी के अध्यक्ष राजेंद्र निषाद, बांगरमऊ फिश प्रोड्यूसर कंपनी के अध्यक्ष कैलाशनाथ निषाद, सीईओ संतोष पाल सिंह, डायरेक्टर हरबंस सिंह, दिनेश कश्यप जी एवं क्षेत्र के व्यक्तियों की उपस्थिति में दुग्ध डेरी के ओपनिंग हुई । इसके उपरांत इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में किसान रवि गोष्ठी में भाग लिया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top