कश्यप सन्देश

21 May 2026

ट्रेंडिंग

देश और उत्तर प्रदेश के नागरिकों को मिले मुफ्त शिक्षा और मुफ्त चिकित्सा की सुविधा


उत्तर प्रदेश के प्रत्येक नागरिक और उनके परिवार को बेहतर जीवन का अधिकार है। राज्य सरकार को चाहिए कि गरीब, मजदूर, किसान, पिछड़े, वंचित एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के बच्चों को निशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाए, ताकि कोई भी बच्चा आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा से वंचित न रहे।
इसी प्रकार प्रदेश के सभी नागरिकों को सरकारी अस्पतालों में मुफ्त एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। गंभीर बीमारियों के इलाज, दवाइयों, जांचों और ऑपरेशन की व्यवस्था पूरी तरह निशुल्क हो, जिससे गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ न पड़े।
शिक्षा और स्वास्थ्य किसी भी समाज की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। यदि प्रदेश का हर नागरिक शिक्षित और स्वस्थ होगा, तभी उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

कृपया इस नंबर पर अपनी राय जरूर भजे  (हाँ) या (नहीं) लिखकर
6387840496
आर.सी.निषाद — संपादक
कश्यप संदेश अख़बार, परिवार कानपुर

विधान सभा अध्यक्ष का प्रतिनिधि ही भुमधरी जमीन पर करा रहा कब्जे का प्रयास

कानपुर नर्वल मनोज मछुआरा। रवि एवं शर्वेश कुमार ने आरोप लगाया है कि नर्वल् के पाहौर गांव में उनकी पुश्तैनी भूमिधरी जमीन पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना विधायक महाराजपुर विधानसभा के प्रतिनिधि सुरेंद्र अवस्थी के नेतृत्व में क्षेत्र नरवल के दबंग ब्राह्मणों द्वारा प्रार्थी की जमीन जो कि संक्रमण भूमधर मालिक है में सावित्री देवी पत्नी बाबूलाल को मोहरा बनाकर प्रार्थी की जमीन पर दबंग व्यक्तियों द्वारा एक राय होकर प्रार्थी की भूमि पर अवैध कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। प्रार्थी रवि ने तहसील में अर्जी दी थी जिसे लेकर मौके में थाना प्रभारी और नरवल लेखपाल पौहार और नायब तहसीलदार की टीम द्वारा उपरोक्त भूमि के कागजों की जांच करने का आश्वासन देते हुए 2 दिन के लिए काम रोका गया। उपरोक्त घटनाक्रम में महाना के प्रतिनिधि सुरेंद्र अवस्थी का प्रभाव अधिकारियों में एक दबाव का स्थिति बनाए रखा है जिससे प्रार्थी को अपनी भूमि खोने का भय सता रहा है वह दबंग माफिया प्रवृत्ति के लोग लगातार क्षेत्र की जमीनों में अवैध कब्जे कर रहे हैं प्रार्थी की जमीन की सुरक्षा हेतु मैं भारत के तीसरे स्तंभ मीडिया से आग्रह करता हूं की राजनीतिक व्यक्तियों की गलत मानसा का पटाक्षेप से बचाने की अपील की है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top