कश्यप सन्देश

18 May 2026

ट्रेंडिंग

देश और उत्तर प्रदेश के नागरिकों को मिले मुफ्त शिक्षा और मुफ्त चिकित्सा की सुविधा


उत्तर प्रदेश के प्रत्येक नागरिक और उनके परिवार को बेहतर जीवन का अधिकार है। राज्य सरकार को चाहिए कि गरीब, मजदूर, किसान, पिछड़े, वंचित एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के बच्चों को निशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाए, ताकि कोई भी बच्चा आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा से वंचित न रहे।
इसी प्रकार प्रदेश के सभी नागरिकों को सरकारी अस्पतालों में मुफ्त एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। गंभीर बीमारियों के इलाज, दवाइयों, जांचों और ऑपरेशन की व्यवस्था पूरी तरह निशुल्क हो, जिससे गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ न पड़े।
शिक्षा और स्वास्थ्य किसी भी समाज की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। यदि प्रदेश का हर नागरिक शिक्षित और स्वस्थ होगा, तभी उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

कृपया इस नंबर पर अपनी राय जरूर भजे  (हाँ) या (नहीं) लिखकर
6387840496
आर.सी.निषाद — संपादक
कश्यप संदेश अख़बार, परिवार कानपुर

दीपावली: प्रकाश से प्रेरणा : कश्यप सन्देश परिवार

दीपावली का पर्व हमें अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने का संदेश देता है। लेकिन क्या यह प्रकाश केवल हमारे घरों और आंगनों तक सीमित होना चाहिए? इस दीपावली पर हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि हम अपने आसपास के समाज को भी इस उजाले से रोशन करेंगे। उन परिवारों तक पहुंचेंगे जो शिक्षा के अभाव, कुपोषण, आर्थिक तंगी और नशे की लत से जूझ रहे हैं। हमें यह समझना होगा कि समाज का हर हिस्सा हमारा ही प्रतिबिंब है। अगर वे अंधकार में हैं, तो कहीं न कहीं हमारा समाज भी पूर्ण प्रकाश में नहीं है।

इस दीपावली हम जो दीप जलाएंगे, उसकी रोशनी केवल एक दिन की नहीं होगी। हम इस रोशनी को ज्ञान, शिक्षा और समर्थन से दिन-ब-दिन दुगना करेंगे, ताकि यह प्रकाश उन परिवारों तक पहुंचे जो इसकी सबसे ज्यादा जरूरत महसूस करते हैं। यह पर्व बीत जाने के बाद भी हम समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए सक्रिय रहेंगे और किसी भी तरह के अंधकार को हटाने का प्रयास जारी रखेंगे। अगले वर्ष की दीपावली तक हम देखेंगे कि हमने कितने लोगों के जीवन से अंधकार को दूर किया है। यही सच्ची दीपावली होगी, जब समाज का हर हिस्सा हमारे प्रयासों से प्रकाशित हो।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top