कश्यप सन्देश

18 May 2026

ट्रेंडिंग

देश और उत्तर प्रदेश के नागरिकों को मिले मुफ्त शिक्षा और मुफ्त चिकित्सा की सुविधा


उत्तर प्रदेश के प्रत्येक नागरिक और उनके परिवार को बेहतर जीवन का अधिकार है। राज्य सरकार को चाहिए कि गरीब, मजदूर, किसान, पिछड़े, वंचित एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के बच्चों को निशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाए, ताकि कोई भी बच्चा आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा से वंचित न रहे।
इसी प्रकार प्रदेश के सभी नागरिकों को सरकारी अस्पतालों में मुफ्त एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। गंभीर बीमारियों के इलाज, दवाइयों, जांचों और ऑपरेशन की व्यवस्था पूरी तरह निशुल्क हो, जिससे गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ न पड़े।
शिक्षा और स्वास्थ्य किसी भी समाज की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। यदि प्रदेश का हर नागरिक शिक्षित और स्वस्थ होगा, तभी उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

कृपया इस नंबर पर अपनी राय जरूर भजे  (हाँ) या (नहीं) लिखकर
6387840496
आर.सी.निषाद — संपादक
कश्यप संदेश अख़बार, परिवार कानपुर

जलाचंल प्रगति पथ ने इको-फ्रेंडली तरीके से मनाई दीपावली, बच्चों के बीच शिक्षा और जागरूकता का संदेश

झांसी। राष्ट्रीय संयोजक/अध्यक्ष श्री उदय राज निषाद जी के संरक्षण में और बुंदेलखंड प्रांतीय अध्यक्ष एडवोकेट मुकेश कुमार रायकवार के नेतृत्व में जलाचंल प्रगति पथ संस्था ने इस बार दीपावली को विशेष रूप से मनाने का अनूठा प्रयास किया। जिला महासचिव ई0 संतोष कुमार रायकवार (भेल, झांसी) के मुख्य आतिथ्य में संस्था ने ग्राम गुडा (ढिमरपुरा), बबीना ब्लॉक में 30 किलोमीटर दूर स्थित जलवंशी समाज के बच्चों के बीच पहुंचकर दीपावली का पर्व मनाया।

इस अवसर पर बच्चों के बीच मिठाई, फुलझड़ी, दीपक और लेखन सामग्री (रजिस्टर, पेन) वितरित की गई और शिक्षा के महत्व पर जोर दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान गुहानिषाद राज जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। जिला महासचिव ई0 संतोष कुमार रायकवार जी का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष एडवोकेट मुकेश कुमार रायकवार ने बच्चों को शिक्षित होने के लिए प्रेरित करते हुए अपील की कि दीपावली के इस पावन पर्व पर हर घर में शिक्षा का दीपक जरूर जलाएं। उन्होंने कहा कि समाज के विकास के लिए बच्चों को शिक्षित करना अति आवश्यक है।

संस्था के संरक्षक श्री आनंद कुमार कश्यप और डॉ. शोभाराम रायकवार ने संस्था के कार्यों की प्रशंसा करते हुए शिक्षा की ज्योति जलाने की अपील की। महासचिव ई0 संतोष कुमार रायकवार ने बच्चों को व्यसन मुक्त जीवन जीने और रोजगार, स्वरोजगार के अवसर तलाशने का संदेश दिया। उन्होंने जलाचंल की वेबसाइट से जुड़कर कैरियर संबंधी मार्गदर्शन प्राप्त करने का भी आह्वान किया।

राष्ट्रीय संयोजक/अध्यक्ष श्री उदय राज निषाद जी ने वीडियो कॉलिंग के माध्यम से बच्चों और समाज के लोगों को संबोधित करते हुए शिक्षा, व्यसनमुक्ति, महिला सशक्तिकरण और रोजगार के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने सभी से समाज को मुख्यधारा में जोड़ने और जलाचंल प्रगति पथ के उद्देश्यों को साकार करने की अपील की।

इस मौके पर संस्था के जिला उपाध्यक्ष बृजेन्द्र केवट, एडवोकेट आशीष रायकवार, समाजसेवी शोभाराम रायकवार, बालकिशन रायकवार सहित कई गणमान्य व्यक्ति एवं बच्चे उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन श्री अमर सिंह केवट ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top