कश्यप सन्देश

18 May 2026

ट्रेंडिंग

देश और उत्तर प्रदेश के नागरिकों को मिले मुफ्त शिक्षा और मुफ्त चिकित्सा की सुविधा


उत्तर प्रदेश के प्रत्येक नागरिक और उनके परिवार को बेहतर जीवन का अधिकार है। राज्य सरकार को चाहिए कि गरीब, मजदूर, किसान, पिछड़े, वंचित एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के बच्चों को निशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाए, ताकि कोई भी बच्चा आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा से वंचित न रहे।
इसी प्रकार प्रदेश के सभी नागरिकों को सरकारी अस्पतालों में मुफ्त एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। गंभीर बीमारियों के इलाज, दवाइयों, जांचों और ऑपरेशन की व्यवस्था पूरी तरह निशुल्क हो, जिससे गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ न पड़े।
शिक्षा और स्वास्थ्य किसी भी समाज की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। यदि प्रदेश का हर नागरिक शिक्षित और स्वस्थ होगा, तभी उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

कृपया इस नंबर पर अपनी राय जरूर भजे  (हाँ) या (नहीं) लिखकर
6387840496
आर.सी.निषाद — संपादक
कश्यप संदेश अख़बार, परिवार कानपुर

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की मासिक समीक्षा बैठक कलेनापुर में सम्पन्न

आज दिनांक 5 नवम्बर 2024, दिन मंगलवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के तत्वाधान में इस माह की मासिक बैठक का आयोजन सिकंदरा विधानसभा के कलेनापुर गांव में हुआ। बैठक का आयोजन जिला प्रमुख महासचिव जगदीश सिंह नायक के गांव में किया गया, जिसमें कई प्रमुख नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

इस बैठक में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश महासचिव (मध्यांचल) जयवीर सिंह निषाद, मंडल उपाध्यक्ष शिव सिंह यादव, मंडल सचिव बच्चन सिंह नायक, रामकुमार निषाद फौजी औरैया, जिला उपाध्यक्ष धर्मसिंह नायक और सिकंदरा विधानसभा से महेंद्र सिंह नायक, अरविंद सिंह नायक, बदन सिंह नायक, यशवंत सिंह नायक, जिलेदार सिंह नायक, दीपू सिंह नायक, दीपक सिंह नायक, मनोज सिंह नायक, विपिन सिंह नायक, भूरा सिंह नायक, करण सिंह नायक, मुलायम सिंह नायक, अमित सिंह नायक, रामप्रकाश नायक, अतर सिंह नायक समेत दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इस मौके पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के कानपुर देहात जिलाध्यक्ष प्रमोद सिंह केशावत ने बाबा सुहेलदेव महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बैठक का शुभारंभ किया। जिलाध्यक्ष ने भरोसा दिलाया कि कलेनापुर के बंजारा समाज के सभी हकदार व्यक्तियों को आवास उपलब्ध कराया जाएगा।

माननीय कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के निर्देशानुसार, जिलाध्यक्ष ने पार्टी के सभी पदाधिकारियों को आह्वान किया कि वे हर व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने में सहयोग दें और यह सुनिश्चित करें कि किसी भी गरीब को सरकारी योजनाओं से वंचित न रहना पड़े।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top