कश्यप सन्देश

18 May 2026

ट्रेंडिंग

देश और उत्तर प्रदेश के नागरिकों को मिले मुफ्त शिक्षा और मुफ्त चिकित्सा की सुविधा


उत्तर प्रदेश के प्रत्येक नागरिक और उनके परिवार को बेहतर जीवन का अधिकार है। राज्य सरकार को चाहिए कि गरीब, मजदूर, किसान, पिछड़े, वंचित एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के बच्चों को निशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाए, ताकि कोई भी बच्चा आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा से वंचित न रहे।
इसी प्रकार प्रदेश के सभी नागरिकों को सरकारी अस्पतालों में मुफ्त एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। गंभीर बीमारियों के इलाज, दवाइयों, जांचों और ऑपरेशन की व्यवस्था पूरी तरह निशुल्क हो, जिससे गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ न पड़े।
शिक्षा और स्वास्थ्य किसी भी समाज की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। यदि प्रदेश का हर नागरिक शिक्षित और स्वस्थ होगा, तभी उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

कृपया इस नंबर पर अपनी राय जरूर भजे  (हाँ) या (नहीं) लिखकर
6387840496
आर.सी.निषाद — संपादक
कश्यप संदेश अख़बार, परिवार कानपुर

ओमप्रकाश राजभर कैबिनेट मंत्री ने संगठन गतिविधियों पर किया समीक्षा बैठक

लखनऊ। कश्यप सन्देश सुजीत कश्यप।बुधवार को लखनऊ के गौतमपल्ली मार्ग पर स्थित प्रदेश कार्यालय पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने संगठन द्वारा आयोजित समीक्षा बैठक को संबोधित किया।
इस दौरान मंत्री जी ने अर्कवंशी कुल गौरव, संडीला संस्थापक युगपुरुष महाराजा सल्हीय सिंह अर्कवंशी जी के पावन स्मृति दिवस के अवसर पर महाराजा के चित्र पर माल्यार्पण किया।
सुभसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर जी ने संगठन गतिविधियों का विस्तार से विश्लेषण करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया एवं कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और लोगों के बीच पार्टी की विचारधारा को फैलाने पर जोर दिया।
संगठन की समीक्षा बैठक में पार्टी क प्रमुख महासचिव डॉ अरविंद राजभर द्वारा बैठक में मौजूद पदाधिकारियों द्वारा किए कार्यों की समीक्षा की गई।
इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व मुख्य प्रवक्ता श्री अरूण राजभर, राष्ट्रीय सचिव श्री शक्ति सिंह, प्रदेश अध्यक्ष प्रेमचंद काश्यप, राष्ट्रीय प्रवक्ता सुनील अर्कवंशी, प्रदेश मीडिया प्रभारी मदन पाल सिंह अर्कवंशी, प्रदेश उपाध्यक्ष योगेन्द्र सिंह अर्कवंशी, रामप्रकाश चौरसिया सहित प्रदेश कार्यकारिणी के
प्रदेश अध्यक्ष आईटीसेल सुजीत कश्यप
(मध्य) उत्तर प्रदेश सु.भा.स.पा

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top