कश्यप सन्देश

22 May 2026

ट्रेंडिंग

देश और उत्तर प्रदेश के नागरिकों को मिले मुफ्त शिक्षा और मुफ्त चिकित्सा की सुविधा


उत्तर प्रदेश के प्रत्येक नागरिक और उनके परिवार को बेहतर जीवन का अधिकार है। राज्य सरकार को चाहिए कि गरीब, मजदूर, किसान, पिछड़े, वंचित एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के बच्चों को निशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाए, ताकि कोई भी बच्चा आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा से वंचित न रहे।
इसी प्रकार प्रदेश के सभी नागरिकों को सरकारी अस्पतालों में मुफ्त एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। गंभीर बीमारियों के इलाज, दवाइयों, जांचों और ऑपरेशन की व्यवस्था पूरी तरह निशुल्क हो, जिससे गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ न पड़े।
शिक्षा और स्वास्थ्य किसी भी समाज की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। यदि प्रदेश का हर नागरिक शिक्षित और स्वस्थ होगा, तभी उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

कृपया इस नंबर पर अपनी राय जरूर भजे  (हाँ) या (नहीं) लिखकर
6387840496
आर.सी.निषाद — संपादक
कश्यप संदेश अख़बार, परिवार कानपुर

बहुजन समाज पार्टी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ विशाल धरना प्रदर्शन कर डीएम द्वारा महामहिम राष्ट्रपति को सौंप ज्ञापन

जनपद मऊ मुख्यालय पर बहुजन समाज पार्टी द्वारा विशाल धरना प्रदर्शन हुआ जिसमें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के विरोध में वक्तव्य के संबंध में ज्ञापन जिला अधिकारी को दिया गया
जैसा कि सर्वविदित है कि अभी हाल ही में संसद सत्र के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा अपने वक्तव्य में संविधान निर्माता एवं करोड़ों एससी / एसटी आदि बहुजनों के मसीहा परम पूज्य बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के प्रति अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में बहुजन समाज पार्टी ने अपना विरोध प्रदर्शन करते हुए मऊ डीएम द्वारा राष्ट्रपति महोदया के नाम ज्ञापन सौंपा परंतु मौके पर मऊ सिटी मजिस्ट्रेट आकर ज्ञापन स्वीकार किया। जिसमें गृहमंत्री के खिलाफ उचित कदम उठाने के संबंध में मऊ कलेक्ट्रेट में बहुजन समाज पार्टी द्वारा विशाल धरना प्रदर्शन हुआ और मांग की गई की तत्काल इस पर कार्रवाई हो नेताजी,वरिष्ठ बसपा नेता पूर्व विधानसभा अध्यक्ष लालजी अकेला

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top