कश्यप सन्देश

22 May 2026

ट्रेंडिंग

देश और उत्तर प्रदेश के नागरिकों को मिले मुफ्त शिक्षा और मुफ्त चिकित्सा की सुविधा


उत्तर प्रदेश के प्रत्येक नागरिक और उनके परिवार को बेहतर जीवन का अधिकार है। राज्य सरकार को चाहिए कि गरीब, मजदूर, किसान, पिछड़े, वंचित एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के बच्चों को निशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाए, ताकि कोई भी बच्चा आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा से वंचित न रहे।
इसी प्रकार प्रदेश के सभी नागरिकों को सरकारी अस्पतालों में मुफ्त एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। गंभीर बीमारियों के इलाज, दवाइयों, जांचों और ऑपरेशन की व्यवस्था पूरी तरह निशुल्क हो, जिससे गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ न पड़े।
शिक्षा और स्वास्थ्य किसी भी समाज की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। यदि प्रदेश का हर नागरिक शिक्षित और स्वस्थ होगा, तभी उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

कृपया इस नंबर पर अपनी राय जरूर भजे  (हाँ) या (नहीं) लिखकर
6387840496
आर.सी.निषाद — संपादक
कश्यप संदेश अख़बार, परिवार कानपुर

कैप्टन जय नारायण प्रसाद निषाद की छठवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

ए.के. चौधरी, प्रमुख, कश्यप सन्देश,बिहार

पटना, 24 दिसंबर 2024 (मंगलवार): पटना के पुनाई चक स्थित बिहार निषाद संघ के प्रदेश कार्यालय में वंचितों के सर्वमान्य नेता कैप्टन जय नारायण प्रसाद निषाद जी की छठवीं पुण्यतिथि प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर हरेंद्र प्रसाद निषाद की अध्यक्षता में मनाई गई। इस अवसर पर संघ के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

मुख्य संरक्षक चरित्र चौधरी और प्रधान महासचिव अवध कुमार चौधरी ने इस मौके पर कहा कि कैप्टन निषाद गरीबों और मछुआरों के सच्चे नेता थे। उन्होंने सदैव समाज के अंतिम पंक्ति में रहने वाले गरीब लोगों की चिंता की। यही कारण था कि उन्होंने विभिन्न दलों से मुजफ्फरपुर संसदीय क्षेत्र का चार बार प्रतिनिधित्व किया।

उपस्थित उपाध्यक्ष विनय कुमार विद्यार्थी और महासचिव उमेश मंडल ने कहा कि कैप्टन निषाद ने 1996 और 1998 के बीच केंद्रीय मंत्री के रूप में उल्लेखनीय सेवा दी थी। उनके पदचिन्हों पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

इस अवसर पर मुख्य रूप से धीरेंद्र निषाद, सुरेश साहनी, कृष्णा देवी, मनोज निषाद, जयप्रकाश साहनी, विनय कुमार साहनी, सुनील चौधरी, सूरज चौधरी, मथुरा चौधरी, राजदेव चौधरी, रामेश्वर चौधरी, प्रेम निषाद, रणवीर साहनी, भजन निषाद, मनु महत्व निषाद, दिलीप निषाद, जयशंकर चौधरी, मदन प्रसाद और राजकुमार प्रसाद बिंद ने अपने विचार रखे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top