कश्यप सन्देश

21 May 2026

ट्रेंडिंग

देश और उत्तर प्रदेश के नागरिकों को मिले मुफ्त शिक्षा और मुफ्त चिकित्सा की सुविधा


उत्तर प्रदेश के प्रत्येक नागरिक और उनके परिवार को बेहतर जीवन का अधिकार है। राज्य सरकार को चाहिए कि गरीब, मजदूर, किसान, पिछड़े, वंचित एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के बच्चों को निशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाए, ताकि कोई भी बच्चा आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा से वंचित न रहे।
इसी प्रकार प्रदेश के सभी नागरिकों को सरकारी अस्पतालों में मुफ्त एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। गंभीर बीमारियों के इलाज, दवाइयों, जांचों और ऑपरेशन की व्यवस्था पूरी तरह निशुल्क हो, जिससे गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ न पड़े।
शिक्षा और स्वास्थ्य किसी भी समाज की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। यदि प्रदेश का हर नागरिक शिक्षित और स्वस्थ होगा, तभी उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

कृपया इस नंबर पर अपनी राय जरूर भजे  (हाँ) या (नहीं) लिखकर
6387840496
आर.सी.निषाद — संपादक
कश्यप संदेश अख़बार, परिवार कानपुर

श्री साँई धाम मंदिर जूही गौशाला का 17वां वार्षिक महोत्सव पर महिलाओं की कलश यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब

कानपुर दक्षिण क्षेत्र के प्रसिद्ध श्री साँई धाम मंदिर जूही गौशाला के 17वें वार्षिक महोत्सव पर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। इस अवसर पर आयोजित 11100 महिलाओं की विशाल कलश यात्रा में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी।

कलश यात्रा जूही गौशाला से प्रारंभ होकर किदवई नगर थाना, जूही डिपो, बारा देवी चौराहा होते हुए वापस गौशाला स्थित श्री साँई मंदिर पर समापन हुई। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने भक्ति गीतों के साथ वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

महोत्सव में मर्मज्ञ पंडित उमा शंकर व्यास जी ने अपने मुखारविंद से भक्तों को भक्ति-ज्ञान का रसपान कराया। नैमिषारण्य, वृंदावन, अयोध्या और ऋषिकेश से पधारे साधु-संतों की उपस्थिति ने आयोजन को और भी पावन बना दिया।

कार्यक्रम में 5 फुट ऊंचे चंदन और शीशम की लकड़ी से निर्मित रथ में प्रभु की झांकियों का दर्शन कराया गया, जिसमें तिरुपति बालाजी और लक्ष्मीनारायण के रथ विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। इसके साथ ही शिव-पार्वती और नदी की सवारी की झांकियां भी श्रद्धालुओं को बेहद लुभावनी लगीं।

यह आयोजन भक्ति, श्रद्धा और सामाजिक समरसता का प्रतीक बन गया, जिसमें सभी ने मिलकर भक्ति के इस महोत्सव को सफल बनाया। इस अवसर पर अरुण मिश्रा सहित हजारों की संख्या में भक्त गण मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top