कश्यप सन्देश

21 May 2026

ट्रेंडिंग

देश और उत्तर प्रदेश के नागरिकों को मिले मुफ्त शिक्षा और मुफ्त चिकित्सा की सुविधा


उत्तर प्रदेश के प्रत्येक नागरिक और उनके परिवार को बेहतर जीवन का अधिकार है। राज्य सरकार को चाहिए कि गरीब, मजदूर, किसान, पिछड़े, वंचित एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के बच्चों को निशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाए, ताकि कोई भी बच्चा आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा से वंचित न रहे।
इसी प्रकार प्रदेश के सभी नागरिकों को सरकारी अस्पतालों में मुफ्त एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। गंभीर बीमारियों के इलाज, दवाइयों, जांचों और ऑपरेशन की व्यवस्था पूरी तरह निशुल्क हो, जिससे गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ न पड़े।
शिक्षा और स्वास्थ्य किसी भी समाज की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। यदि प्रदेश का हर नागरिक शिक्षित और स्वस्थ होगा, तभी उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

कृपया इस नंबर पर अपनी राय जरूर भजे  (हाँ) या (नहीं) लिखकर
6387840496
आर.सी.निषाद — संपादक
कश्यप संदेश अख़बार, परिवार कानपुर

कैलाश नाथ निषाद को कृषि मंत्रालय द्वारा एफ पीओ को 4 लाख की सहायता राशि प्रदान की गई

कैलाश नाथ निषाद को कृषि मंत्रालय द्वारा एफ पीओ को 4 लाख की सहायता राशि प्रदान की गई कश्यप संदेश समाचार दिनांक 27 अक्टूबर 2023 को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान भवन में माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ द्वारा श्री अन्न का उद्घाटन किया गया श्री अन्न को उत्पादन कराने वाले, प्रमोट करने वाले व उसे प्रदेश, देश व विश्व के कोने-कोने में पहुँचाने वाले व उत्कृष्ट कार्य करने वाले एफ पी ओ को प्रशस्ति पत्र दिया गया जिसमें जनपद एटा के एफ पी ओ समृद्धशील फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी (एफपीओ) के अध्यक्ष श्री संतोष पाल को कृषि मंत्री श्री सूर्य प्रताप शाही उपकार के अध्यक्ष श्री विकास गुप्ता जी राज्य कृषि मंत्री श्री बलदेव औलख जी अपर प्रमुख सचिव श्री देवेश चतुर्वेदी जी व अन्य विभागीय लोगों द्वारा प्रशस्ति पत्र व सम्मान दिया गया। समृद्धशील फार्मर प्रोड्यूसर कम्पनी लि एफ पी ओ को उ प्र इण्टरनेशनल ट्रेड शो नोइडा में प्रतिभाग करने से कई देशों से भारत से फल, सब्जी, श्री अन्न, वासमती चावल, चिकोरी आदि को निर्यात करने के लिए आर्डर भी मिल रहे हैं। हमारे एफ पी ओ को रूस, उज्वेकिस्तान, यूरोपियन देशों से मक्का का हाइब्रिड सीड निर्यात करने के लिए सैंपल भेज दिए हैं जिनका डी एन ए टेस्ट होने के बाद आर्डर सप्लाई प्रारंभ हो सकती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top