कश्यप सन्देश

16 May 2026

ट्रेंडिंग

देश और उत्तर प्रदेश के नागरिकों को मिले मुफ्त शिक्षा और मुफ्त चिकित्सा की सुविधा


उत्तर प्रदेश के प्रत्येक नागरिक और उनके परिवार को बेहतर जीवन का अधिकार है। राज्य सरकार को चाहिए कि गरीब, मजदूर, किसान, पिछड़े, वंचित एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के बच्चों को निशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाए, ताकि कोई भी बच्चा आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा से वंचित न रहे।
इसी प्रकार प्रदेश के सभी नागरिकों को सरकारी अस्पतालों में मुफ्त एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। गंभीर बीमारियों के इलाज, दवाइयों, जांचों और ऑपरेशन की व्यवस्था पूरी तरह निशुल्क हो, जिससे गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ न पड़े।
शिक्षा और स्वास्थ्य किसी भी समाज की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। यदि प्रदेश का हर नागरिक शिक्षित और स्वस्थ होगा, तभी उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

कृपया इस नंबर पर अपनी राय जरूर भजे  (हाँ) या (नहीं) लिखकर
6387840496
आर.सी.निषाद — संपादक
कश्यप संदेश अख़बार, परिवार कानपुर

शिक्षा और सामाजिक एकता के संकल्प के साथ निषादराज जयंती का भव्य आयोजन

जबलपुर। राष्ट्रीय निषाद संघ (NAF) द्वारा मां नर्मदा के पावन तट, ग्वारीघाट स्थित श्री निषादराज मंदिर में निषादराज जयंती भव्यता और उल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम सुबह 10:00 बजे मंदिर की सजावट, पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और नृत्य प्रस्तुति के साथ प्रारंभ हुआ। इस दौरान छात्रों को पुरस्कार, लेखन सामग्री का वितरण किया गया, साथ ही सामाजिक कार्यों में योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में श्री किशन मल्लाह द्वारा सुंदरकांड पाठ एवं प्रसाद वितरण किया गया। इसी दौरान श्री रामलला मंदिर के पास से युवाओं की टोली ने रैली निकालकर आयोजन में सहभागिता की, जिसका भव्य स्वागत पुष्प वर्षा के साथ किया गया। निहारिका और निशिका ने भक्ति गीतों पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया।

निषाद समाज ट्रस्ट के प्रमुख सदस्यों—श्री किशन लाल मल्लाह, दिलीप रैकवार, राजकुमार बर्मन, अशोक सोंधिया, राजेंद्र केवट, नीलम केवट, राजेश सोंधिया सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

अंत में आचार्य राजकुमार बर्मन के मंत्रोच्चार के साथ महाआरती और नौका विहार संपन्न हुआ, जिसमें महिलाओं ने मंगल गीत गाकर आयोजन को विशेष बनाया। श्री राजेंद्र सिंह केवट ने इस अवसर पर अपना जन्मदिन मनाया और समाज के विकास का संकल्प लिया। अंत में प्रसाद एवं भंडारे का वितरण किया गया तथा “जय श्री निषादराज” के उद्घोष से आयोजन संपन्न हुआ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top