कश्यप सन्देश

18 May 2026

ट्रेंडिंग

देश और उत्तर प्रदेश के नागरिकों को मिले मुफ्त शिक्षा और मुफ्त चिकित्सा की सुविधा


उत्तर प्रदेश के प्रत्येक नागरिक और उनके परिवार को बेहतर जीवन का अधिकार है। राज्य सरकार को चाहिए कि गरीब, मजदूर, किसान, पिछड़े, वंचित एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के बच्चों को निशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाए, ताकि कोई भी बच्चा आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा से वंचित न रहे।
इसी प्रकार प्रदेश के सभी नागरिकों को सरकारी अस्पतालों में मुफ्त एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। गंभीर बीमारियों के इलाज, दवाइयों, जांचों और ऑपरेशन की व्यवस्था पूरी तरह निशुल्क हो, जिससे गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ न पड़े।
शिक्षा और स्वास्थ्य किसी भी समाज की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। यदि प्रदेश का हर नागरिक शिक्षित और स्वस्थ होगा, तभी उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

कृपया इस नंबर पर अपनी राय जरूर भजे  (हाँ) या (नहीं) लिखकर
6387840496
आर.सी.निषाद — संपादक
कश्यप संदेश अख़बार, परिवार कानपुर

8 वर्षों में यूपी बना ‘उत्तम प्रदेश’: भाजपा नेता जीत प्रताप सिंह

अकबरपुर, रनिया बाजार।
सुरक्षा और सुशासन की नीति के 8 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा नेता जीत प्रताप सिंह ने रनिया बाजार (अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र) में देवतुल्य कार्यकर्ताओं के साथ जनसंपर्क अभियान चलाया। इस अवसर पर उन्होंने योगी सरकार की उपलब्धियों की जानकारी आम जनता को दी।

जीत प्रताप सिंह ने कहा कि “मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने पिछले आठ वर्षों में उत्तम प्रदेश बनने की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति की है। कानून व्यवस्था में सुधार, भ्रष्टाचार मुक्त शासन और महाकुंभ जैसे आयोजनों का सफल संचालन सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।”

उन्होंने यह भी बताया कि आज उत्तर प्रदेश, देश की विकास योजनाओं में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।

इस जनसंपर्क अभियान में प्रिय भाई देवेश गुप्ता, विवेक शर्मा, सोनू मिश्रा, रोहित कुशवाहा, मनीष द्विवेदी, एस के तिवारी, मनमोहन सिंह एवं लाला सक्सेना उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top