कश्यप सन्देश

21 May 2026

ट्रेंडिंग

देश और उत्तर प्रदेश के नागरिकों को मिले मुफ्त शिक्षा और मुफ्त चिकित्सा की सुविधा


उत्तर प्रदेश के प्रत्येक नागरिक और उनके परिवार को बेहतर जीवन का अधिकार है। राज्य सरकार को चाहिए कि गरीब, मजदूर, किसान, पिछड़े, वंचित एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के बच्चों को निशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाए, ताकि कोई भी बच्चा आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा से वंचित न रहे।
इसी प्रकार प्रदेश के सभी नागरिकों को सरकारी अस्पतालों में मुफ्त एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। गंभीर बीमारियों के इलाज, दवाइयों, जांचों और ऑपरेशन की व्यवस्था पूरी तरह निशुल्क हो, जिससे गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ न पड़े।
शिक्षा और स्वास्थ्य किसी भी समाज की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। यदि प्रदेश का हर नागरिक शिक्षित और स्वस्थ होगा, तभी उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

कृपया इस नंबर पर अपनी राय जरूर भजे  (हाँ) या (नहीं) लिखकर
6387840496
आर.सी.निषाद — संपादक
कश्यप संदेश अख़बार, परिवार कानपुर

फूलन देवी की हत्या की CBI जांच की मांग को लेकर गृह मंत्री को भेजा गया पत्र

ए. के. चौधरी, प्रमुख, कश्यप सन्देश, बिहार

पटना, 18 /04/2025।
निषाद समाज की वीरांगना एवं पूर्व सांसद श्रीमती फूलन देवी जी की हत्या के मामले में न्याय की मांग को लेकर एक बार फिर आवाज़ बुलंद की गई है। बिहार निषाद संघ की ओर से माननीय गृह मंत्री श्री अमित शाह को एक पत्र स्पीड पोस्ट के माध्यम से दिनांक 18/04/2025 को प्रेषित किया गया, जिसमें इस गंभीर राजनीतिक हत्या की CBI जांच कराने की मांग की गई है।

पत्र में उल्लेख किया गया है कि वर्ष 2001 में दिनदहाड़े हुई फूलन देवी जी की हत्या का आरोप राणा नामक व्यक्ति पर है, लेकिन 24 वर्षों के बाद भी न तो अपराधी को सजा मिली है और न ही इस मामले की सीबीआई जांच कराई गई। पत्र में इस स्थिति को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया गया है।

बिहार निषाद संघ ने पत्र में कहा है कि एक सांसद की हत्या के बाद भी यदि दोषियों को दंड नहीं मिलता, तो इससे न केवल निषाद समाज में बल्कि पूरे देश में न्याय व्यवस्था पर से विश्वास डगमगाता है। समाज के भीतर असंतोष बढ़ता जा रहा है, जो भविष्य में किसी बड़े सामाजिक आंदोलन का कारण बन सकता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top