कश्यप सन्देश

18 May 2026

ट्रेंडिंग

देश और उत्तर प्रदेश के नागरिकों को मिले मुफ्त शिक्षा और मुफ्त चिकित्सा की सुविधा


उत्तर प्रदेश के प्रत्येक नागरिक और उनके परिवार को बेहतर जीवन का अधिकार है। राज्य सरकार को चाहिए कि गरीब, मजदूर, किसान, पिछड़े, वंचित एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के बच्चों को निशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाए, ताकि कोई भी बच्चा आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा से वंचित न रहे।
इसी प्रकार प्रदेश के सभी नागरिकों को सरकारी अस्पतालों में मुफ्त एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। गंभीर बीमारियों के इलाज, दवाइयों, जांचों और ऑपरेशन की व्यवस्था पूरी तरह निशुल्क हो, जिससे गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ न पड़े।
शिक्षा और स्वास्थ्य किसी भी समाज की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। यदि प्रदेश का हर नागरिक शिक्षित और स्वस्थ होगा, तभी उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

कृपया इस नंबर पर अपनी राय जरूर भजे  (हाँ) या (नहीं) लिखकर
6387840496
आर.सी.निषाद — संपादक
कश्यप संदेश अख़बार, परिवार कानपुर

देश में आतंकवादी आक्रांताओंका जड़ से हो सफाया -प्रदेश मंत्री कैलाश नाथ निषाद

प्रधानमंत्री को DM उन्नाव द्वारा सौंपा ज्ञापन

उन्नाव सहकार भारती ने प्रदेश मंत्री एवं राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य कैलाश नाथ निषाद के नेतृत्व में पहलगाम कश्मीर में इस्लामिक आतंकवादी घटना का जताया विरोध
विरोध यात्रा निकाल कर सौंपा 11 सूत्रीय ज्ञापन
सहकार भारती उन्नाव ने पहलगाम में निहत्थे मासूम आम नागरिकों पर हुए आतंकी हमले के विरोध में जनाक्रोश यात्रा निकाल कर देश से आतंकवाद का सफाया हेतु कलेक्ट्रेट उन्नाव में प्रधानमंत्री को संबोधित 11 सूत्रीय ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा गया।
ज्ञापन के उपरांत कैलाश नाथ निषाद प्रदेश मंत्री एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, जिला अध्यक्ष राम बोध शुक्ल ने बताया कि आतंकी हमले से देश में भारी आक्रोश व्याप्त है। पूरी दुनिया जानती है कि आतंकवादियों को पोषित करने का काम पाकिस्तान का है। पाकिस्तान आतंकवादियों की शरण स्थली है। अब समय आ गया है कि आतंक की जड़ पर प्रहार किया जाए ताकि आतंक वाद का समूल नाश हो सके।
सहकार भारती के प्रदेश मंत्री/ राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेशनल एसोसिएशन ऑफ़ फिसर मेन राष्ट्रीय निषाद संघ कैलाश निषाद ने कश्मीर में हर हिन्दू को स्वचालित हथियारों का लाइसेंस दिए जाने की मांग की।
श्रीकांत तिवारी ने कहा कि आतंकवादियों के परिजनों के नागरिक अधिकार छीन लिए जाए।
इस मौके पर भावना राजपूत, शालिनी मिश्रा,अंजली तिवारी,संगीता कटियार, निशा सिंह,निर्मला वर्मा, प्रियंका शुक्ला,अनिल शुक्ल, नृपेंद्र मिश्र, मुकेश गौतम, संतोष अवस्थी, सरजू रैदास,धनेंद्र कुशवाहा, सतगुरु मिश्रा ,कमलेश लोधी, जय किशन वर्मा, शैलेन्द्र यादव, विमल सोनवानी, रोहित सोनकर, सरजू पासवान, नरोत्तम विश्वकर्मा, शिवा फाइटर आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top