कश्यप सन्देश

18 May 2026

ट्रेंडिंग

देश और उत्तर प्रदेश के नागरिकों को मिले मुफ्त शिक्षा और मुफ्त चिकित्सा की सुविधा


उत्तर प्रदेश के प्रत्येक नागरिक और उनके परिवार को बेहतर जीवन का अधिकार है। राज्य सरकार को चाहिए कि गरीब, मजदूर, किसान, पिछड़े, वंचित एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के बच्चों को निशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाए, ताकि कोई भी बच्चा आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा से वंचित न रहे।
इसी प्रकार प्रदेश के सभी नागरिकों को सरकारी अस्पतालों में मुफ्त एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। गंभीर बीमारियों के इलाज, दवाइयों, जांचों और ऑपरेशन की व्यवस्था पूरी तरह निशुल्क हो, जिससे गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ न पड़े।
शिक्षा और स्वास्थ्य किसी भी समाज की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। यदि प्रदेश का हर नागरिक शिक्षित और स्वस्थ होगा, तभी उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

कृपया इस नंबर पर अपनी राय जरूर भजे  (हाँ) या (नहीं) लिखकर
6387840496
आर.सी.निषाद — संपादक
कश्यप संदेश अख़बार, परिवार कानपुर

विमुक्त एवं घुमंतू एवं अर्ध घुमंतू कल्याण बोर्ड सदस्य भारत भाई पटनी का कानपुर में 7 नवंबर को आगमन।

कश्यप संदेश समाचार।कानपुर नगर सभी सम्मनित भाइयों ,विमुक्त एवं घुमंतू जनजातियों के समस्त पदाधिकारीगण विमुक्त घुमंतू जनजाति विकास परिषद के सदस्यों/प्रतिनिधियों को सूचित किया जाता है कि *सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा गठित “विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्ध घुमंतू समुदायों का विकास और कल्याण बोर्ड के नवनियुक्त *मा० सदस्य, श्री भरत भाई पटनी* सरकारी प्रवास/ दौरे पर उत्तर प्रदेश आ रहे हैं। अस्तु आपसे अनुरोध है कि दिनांक 06 नवंबर 2023 को सुबह 10 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर पहुंचें। तथा वहां से अतिथि गृह (जिसका नाम पता शीघ्र दिया जाएगा) में पहुंच कर अपने समुदायों की समस्याओं से उन्हें लिखित या मौखिक रूप में अवगत करायें। 6 नवम्बर को मा० सदस्य उच्च अधिकारियों से वार्ता करेंगे। तत्पश्चात लखनऊ में ही रात्रि विश्राम करेंगे। 07/11/2023 को वे देवकी नगर, कानपुर स्थित विमुक्त, घुमंतू जनजाति विकास परिषद (अ०भा०) के उत्तर प्रदेश कार्यालय का विजिट करेंगे। अतः सभी विमुक्त एवं घुमंतू जनजातियों के सदस्य वहां पर भी विचार विमर्श हेतु अवश्य पहुंचें। 07/11/23 को ही माननीय सदस्य विमुक्त एवं घुमंतू जनजातियों के लिए स्थापित राजकीय उन्नयन बस्ती का भी विजिट करेंगे। 8 तारीख को माननीया राज्यपाल जी से भेंट करेंगे।
संपर्क:
1-श्री लक्ष्मी नारायण सिंह दादा, राष्ट्रीय अध्यक्ष , AIDNTDC
Mob. No. 9415212112

2- Kailash Nishad, State General Secretary, AIDNTDC, U.P. Mob. No. 94155 32884/8887992102

3- Dr B K Lodhi, National Co-ordinator, Intellectual Cell, AIDNTDC
Mob. No. 9450111741

4 Dr Ramanand Rajbhar
Mob. No..8181815135

5-Dr डी आर वर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष 9719612138 , सद्दीक अखबी, 9453106485 से संपर्क कर सकते हैं, भवदीय कैलाश नाथ निषाद प्रदेश कार्यवाह विमुक्त घुमंतू जनजाति विकास परिषद अखिल भारतीय उत्तर प्रदेश

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top