कश्यप सन्देश

18 May 2026

ट्रेंडिंग

देश और उत्तर प्रदेश के नागरिकों को मिले मुफ्त शिक्षा और मुफ्त चिकित्सा की सुविधा


उत्तर प्रदेश के प्रत्येक नागरिक और उनके परिवार को बेहतर जीवन का अधिकार है। राज्य सरकार को चाहिए कि गरीब, मजदूर, किसान, पिछड़े, वंचित एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के बच्चों को निशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाए, ताकि कोई भी बच्चा आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा से वंचित न रहे।
इसी प्रकार प्रदेश के सभी नागरिकों को सरकारी अस्पतालों में मुफ्त एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। गंभीर बीमारियों के इलाज, दवाइयों, जांचों और ऑपरेशन की व्यवस्था पूरी तरह निशुल्क हो, जिससे गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ न पड़े।
शिक्षा और स्वास्थ्य किसी भी समाज की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। यदि प्रदेश का हर नागरिक शिक्षित और स्वस्थ होगा, तभी उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

कृपया इस नंबर पर अपनी राय जरूर भजे  (हाँ) या (नहीं) लिखकर
6387840496
आर.सी.निषाद — संपादक
कश्यप संदेश अख़बार, परिवार कानपुर

जनता की समस्याओं का समय से निस्तारण हो -MLC किरण पाल कश्यप

यू पी विधान परिषद संसदीय अध्ययन समिति की समीक्षा बैठक

कानपुर नगर उत्तर प्रदेश विधान परिषद की संसदीय अध्ययन समिति की बैठक आज सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में समिति के सभापति डॉ. सुरेंद्र चौधरी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में विधान परिषद सदस्य श्री किरन पाल कश्यप ने कानपुर नगर, कानपुर देहात व कन्नौज के जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी एवं अन्य विभागीय अधिकारीको सख्त निर्देश दिए कि जनप्रतिनिधियों के द्वारा उठाई गई समस्याओं (पत्रों) का निस्तारण समय सीमा के अंतर्गत हो जाना चाहिए।

सभापति ने शासन की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए जनप्रतिनिधियों के पत्रों के निस्तारण में लापरवाही पर नाराजगी व्यक्त की और सभी अधिकारियों को पत्रों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही जनप्रतिनिधियों को अनुमन्य प्रोटोकॉल, सुरक्षा एवं संवाद व्यवस्था सुदृढ़ करने पर बल दिया।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक विभाग जनप्रतिनिधियों के पत्रों का रजिस्टर बनाए और उत्तर समय पर दें। बैठक में जिलाधिकारी कन्नौज समेत अनुपस्थित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में कानपुर जिला अधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top