कश्यप सन्देश

30 July 2025

ट्रेंडिंग

प्रभजोत सिंह ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर यू.पी.का लहराया परचम, मसल मैनिया चैंपियनशिप में जीता रजत पदक

कानपुर।
कानपुर शहर के लिए गर्व का क्षण है। जूही लाल कॉलोनी निवासी प्रभजोत सिंह, पुत्र श्री सुखवंत सिंह, ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने 27 जुलाई 2025 को माटुंगा, मुंबई में आयोजित अंतरराष्ट्रीय मसल मैनिया चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान (रजत पदक) प्राप्त किया।

प्रभजोत सिंह की यह ऐतिहासिक उपलब्धि उनकी वर्षों की कठिन मेहनत, दृढ़ संकल्प, समर्पण और अनुशासन का परिणाम है। उन्होंने इस प्रतियोगिता में न केवल अपनी ताकत और तकनीक का प्रदर्शन किया, बल्कि उत्तर प्रदेश की प्रतिभा को वैश्विक मंच पर भी मजबूती से प्रस्तुत किया।

उनकी इस उपलब्धि पर जनपद व प्रदेशवासियों ने उन्हें ढेरों बधाइयाँ एवं शुभकामनाएँ दी हैं, और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
यह सफलता आने वाली युवा पीढ़ी के लिए भी एक प्रेरणास्रोत बनेगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top